होमउप्र न्यूज़औरैया में पुलिस-मुठभेड़: दो शातिर चोर पैर में गोली लगने से घायल,...

औरैया में पुलिस-मुठभेड़: दो शातिर चोर पैर में गोली लगने से घायल, छह गिरफ्तार

औरैया। यूपी के औरैया जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बिधूना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात थाना बिधूना क्षेत्र के डहरियापुर मोड़ पर पुलिस और शातिर चोरों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके चार अन्य साथियों को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कुल छह अभियुक्तों को दबोचते हुए भारी मात्रा में चोरी का माल, नकदी, अवैध हथियार और वाहन बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार थाना बिधूना पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि हाल ही में जिले में हुई चोरी की घटनाओं में शामिल कुछ शातिर चोर डहरियापुर मोड़ पर एकत्र हुए हैं। बदमाश चोरी के सामान और नकदी का आपस में बंटवारा करने की योजना बना रहे थे। सूचना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाल बिधूना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर दबिश दी।

बिधूना सीओ पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि पुलिस को देखते ही बदमाशों में हड़कंप मच गया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में मोमिन पुत्र सुलेमान निवासी इस्लाम नगर सौरिख जनपद कन्नौज तथा विकास उर्फ गौरव पुत्र रामबक्श निवासी हरीपुर किशनी जनपद मैनपुरी के पैर में गोली लग गई, जिससे दोनों घायल हो गए।

पुलिस ने मौके से घायल दोनों बदमाशों समेत भागने का प्रयास कर रहे चार अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया। इस प्रकार पूरी कार्रवाई में कुल छह अभियुक्त पुलिस गिरफ्त में आए हैं। पुलिस के अनुसार घायल अभियुक्त मोमिन बेहद शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी और लूट के करीब 17 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं विकास उर्फ गौरव के खिलाफ भी लगभग 7 आपराधिक मामले पंजीकृत बताए जा रहे हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में नकदी, चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात, दो चार पहिया वाहन, एक बुलेट मोटरसाइकिल, दो अवैध तमंचे 315 बोर, जिंदा कारतूस तथा खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। बरामद सामान को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाशों को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में हुई कई चोरी की घटनाओं के खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़े : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई बस में लगी आग; 7 की मौत, 22 घायल

यह भी पढ़े : पहाड़ों से पहली बार पहुंचे काशी: चंदौली के सुदूर गांव पंडी के ग्रामीणों ने देखा शहर, किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

यह भी पढ़े : लखनऊ में मौत की आग: कोचिंग और एनीमेशन सेंटर में फंसे 15 मासूम जिंदा जले

यह भी पढ़े : लखनऊ अग्निकांड : सीएम योगी के निर्देश पर दो सदस्यीय विशेष जांच दल गठित

यह भी पढ़े : लखनऊ कोचिंग आग हादसे में पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, चार अफसर सस्पेंड

यह भी पढ़े : UP Crime: छोटे भाई ने सोते समय बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की हत्या

यह भी पढ़े : प्रयागराज में दुष्कर्म के फरार आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तारी, जवाबी फायरिंग में हुआ

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments