होम देश प्रदेश नेतन्याहू का बड़ा बयान: ईरान, हमास और हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग खत्म...

नेतन्याहू का बड़ा बयान: ईरान, हमास और हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग खत्म नहीं होगी

0
71

तेल अवीव। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि ईरान और उसके सहयोगियों (हमास और हिजबुल्लाह) के खिलाफ “पूरी जीत” हासिल करने की उनकी कोशिश “कभी खत्म नहीं होगी”। उन्होंने पिछले तीन साल में इजराइल की सैन्य उपलब्धियों का जिक्र किया और साथ ही यह भी कहा कि अभी और काम करना बाकी है।

‘चैनल 14’ को दिए साक्षात्कार में यह दावा किया

द टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने ‘चैनल 14’ को दिए साक्षात्कार में यह दावा किया। नेतन्याहू से पूछा गया कि क्या गाजा युद्ध के दौरान “पूरी जीत” हासिल करने का उनका वादा अभी भी कायम है। नेतन्याहू ने कहा, “यह कभी खत्म नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इजराइल पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है। उसने अपने दुश्मनों को काफी कमजोर किया है।

सीरिया में बफर जोन बनाने के अपने कदमों की तारीफ की

प्रधानमंत्री ने हमास, हिजबुल्लाह और ईरान के ज्यादातर नेताओं को मारने और गाजा, लेबनान व सीरिया में बफर जोन बनाने के अपने कदमों की तारीफ की। उन्होंने यह माना कि ईरान के साथ युद्ध के नतीजे उन पक्के लक्ष्यों से कमतर रहे जो उन्होंने शुरू में तय किए थे। नी ईरान के न्यूक्लियर और मिसाइल प्रोग्राम को खत्म करना और वहां सत्ता परिवर्तन में मदद करना।

मैं ज्यादा विस्तार से नहीं बता सकता

नेतन्याहू से पूछा गया कि वे किन देशों के साथ शांति समझौते करने की उम्मीद करते हैं और क्या उनमें सऊदी अरब भी शामिल है? प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने देशों के नाम बताने से इनकार कर दिया, लेकिन जोर देकर कहा कि कई देश इस दौड़ में शामिल हैं। इनमें लेबनान भी है। उन्होंने कहा, ”मैं सबके नाम नहीं ले रहा क्योंकि मैं नतीजे दिखाना चाहता हूं। लेबनान के साथ ऐसी समझ बनी है जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। दूसरे देशों के साथ भी संपर्क हैं। मैं ज्यादा विस्तार से नहीं बता सकता। जब आप मजबूत होते हैं, तो लोग आपके साथ गठबंधन करते हैं और आपके साथ शांति समझौता भी करते हैं।”

यह भी पढ़े : लखनऊ में मौत की आग: कोचिंग और एनीमेशन सेंटर में फंसे 15 मासूम जिंदा जले

यह भी पढ़े : लखनऊ अग्निकांड : सीएम योगी के निर्देश पर दो सदस्यीय विशेष जांच दल गठित

यह भी पढ़े : लखनऊ कोचिंग आग हादसे में पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, चार अफसर सस्पेंड

यह भी पढ़े : UP Crime: छोटे भाई ने सोते समय बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की हत्या

यह भी पढ़े : प्रयागराज में दुष्कर्म के फरार आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तारी, जवाबी फायरिंग में हुआ