होमउप्र न्यूज़गाजियाबाद में ड्रग्स सिंडिकेट पर एएनटीएफ का बड़ा प्रहार

गाजियाबाद में ड्रग्स सिंडिकेट पर एएनटीएफ का बड़ा प्रहार

₹1.42 करोड़ के नशीले पदार्थ, 5 लाख की ड्रग मनी और कार बरामद

गाजियाबादउत्तर प्रदेश एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 1 करोड़ 42 लाख रुपये कीमत के एमडीएमए, चरस, गांजा और अन्य मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। इसके अलावा पुलिस ने मौके से 5 लाख रुपये की ड्रग मनी, एक मारुति ब्रेजा कार, छह मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक कांटे और ड्रग्स की पैकिंग में इस्तेमाल होने वाला सामान भी जब्त किया है।

पुलिस के मुताबिक, एएनटीएफ मेरठ की टीम को काफी समय से गाजियाबाद क्षेत्र में बड़े स्तर पर नशीले पदार्थों की तस्करी की सूचना मिल रही थी। इसी सूचना के आधार पर निगरानी और खुफिया जानकारी जुटाई गई। इसके बाद योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपी नितिन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।

दिल्ली से लाता था ड्रग्स, गाजियाबाद में करता था पैकिंग

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल है। वह दिल्ली के जल विहार क्षेत्र से गांजा, चरस और एमडीएमए जैसे नशीले पदार्थ खरीदकर गाजियाबाद लाता था। किराये के फ्लैट में इनकी पैकिंग करने के बाद अपने सहयोगी के जरिए अलग-अलग ग्राहकों तक सप्लाई कराता था। बिक्री से मिलने वाली रकम को भी वहीं सुरक्षित रखता था और उसी पैसे से दोबारा नशे का माल खरीदने जाता था।

बरामद हुआ भारी मात्रा में नशीला सामान

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 ग्राम एमडीएमए, 66 ग्राम ओजी, 7.908 किलोग्राम गांजा, 3.182 किलोग्राम मैंगो गांजा, 132 ग्राम चरस और 922 ग्राम गांजा चूरा बरामद किया। इसके अलावा ड्रग्स की तौल और पैकिंग में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक कांटे, पैकिंग मशीन, कई बैंक कार्ड, पहचान पत्र, छह मोबाइल फोन और पांच लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए।

ड्रग नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

आरोपी के खिलाफ गाजियाबाद के नंदग्राम थाने में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, नशे की खेप किन-किन शहरों तक पहुंचाई जाती थी और इसका पूरा गिरोह कितने समय से सक्रिय था।एएनटीएफ का कहना है कि पूछताछ के आधार पर अन्य तस्करों और सप्लाई चेन से जुड़े लोगों की तलाश तेज कर दी गई है। आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

यह भी पढ़े : लखनऊ में मौत की आग: कोचिंग और एनीमेशन सेंटर में फंसे 15 मासूम जिंदा जले

यह भी पढ़े : लखनऊ अग्निकांड : सीएम योगी के निर्देश पर दो सदस्यीय विशेष जांच दल गठित

यह भी पढ़े : लखनऊ कोचिंग आग हादसे में पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, चार अफसर सस्पेंड

यह भी पढ़े : UP Crime: छोटे भाई ने सोते समय बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की हत्या

यह भी पढ़े : प्रयागराज में दुष्कर्म के फरार आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तारी, जवाबी फायरिंग में हुआ

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments