होमउप्र न्यूज़प्रतापगढ़ में रिश्तों का खूनी अंत: साले ने जीजा के सिर में...

प्रतापगढ़ में रिश्तों का खूनी अंत: साले ने जीजा के सिर में मारी गोली, पुरानी रंजिश में हत्या से गांव में सनसनी

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में जेठवारा थाना अंतर्गत खटवारा चंदन का पुरवा गांव में सोमवार रात लगभग 10 बजे साले ने अपने जीजा की गोली मारकर हत्या कर दिया। गोली चलने कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोली लगने से घायल व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज ले गई जहां पहुंचने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने गोली चलने की सूचना मिलते ही घटना स्थल का जायजा लिया और जल्द से जल्द घटना को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।

घटनास्थल पर एक पिस्टल और 12 कारतूस मिले हैं। पुलिस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपितों की तलाश में जुटी है। बताया जा रहा कि शादी के बाद से मृतक और उसके ससुरालियों में अनबन थी। इसी रंजिश में हत्या की गई है।खटवारा चंदन का पुरवा के निवासी राजू सिंह (28) पुत्र अनिरुद्ध सिंह अपने दोस्त दीपक मिश्रा के घर से निमंत्रण से बाइक से लौट रहा था। घर से सौ गज पहले घात लगाए साले चंद्रेश उर्फ पिंटू वर्मा ने दोस्त तेज वर्मा व शगुन वर्मा के साथ मिलकर उसके सिर में गोली मार दी। लहूलुहान राजू को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, राजू ने चंद्रेश की बहन से शादी की थी। तभी से दोनों परिवारों में अनबन थी। इसी विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। गांव में तनाव का माहौल है। घटनास्थल से पुलिस ने पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। मौके पर सीओ सदर करिश्मा गुप्ता के साथ कई थाने की पुलिस मौजूद है।सीओ सदर करिश्मा गुप्ता ने बताया कि अपनी बहन की शादी से नाराज भाई ने सोमवार की रात अपने बहनोई की गोली मारकर हत्या कर दी।

जिसमें मृतक की पत्नी का भाई पिंटू वर्मा और उसका साथी तेग बहादुर बर्मा के साथ ही तीन अज्ञात लोगो के विरुद्ध मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस सेल सहित पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही हत्या करने वाले आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मौके पर तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है।

यह भी पढ़े : लखनऊ में मौत की आग: कोचिंग और एनीमेशन सेंटर में फंसे 15 मासूम जिंदा जले

यह भी पढ़े : लखनऊ अग्निकांड : सीएम योगी के निर्देश पर दो सदस्यीय विशेष जांच दल गठित

यह भी पढ़े : लखनऊ कोचिंग आग हादसे में पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, चार अफसर सस्पेंड

यह भी पढ़े : UP Crime: छोटे भाई ने सोते समय बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की हत्या

यह भी पढ़े : प्रयागराज में दुष्कर्म के फरार आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तारी, जवाबी फायरिंग में हुआ

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments