होमउप्र न्यूज़बिसावर के चांदनी चौक स्थित मिष्ठान भंडार में भीषण आग, लाखों का...

बिसावर के चांदनी चौक स्थित मिष्ठान भंडार में भीषण आग, लाखों का नुकसान

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस में थाना सादाबाद क्षेत्र के कस्बा बिसावर के चांदनी चौक स्थित एक मिष्ठान भंडार में सोमवार देर रात भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार, रात करीब एक बजे बिसावर पुलिस गस्त के दौरान भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों को चांदनी चौक स्थित एक दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। पुलिस ने तत्काल आसपास के लोगों और दुकानदारों को जगाया। दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें खोलकर स्थिति का जायजा लिया तो पता चला कि आग राधेश्याम की मिष्ठान की दुकान में लगी है।

स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने लगी। सूचना पर कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। तब तक दुकान में रखा मिष्ठान, खाद्य सामग्री, फर्नीचर तथा अन्य सामान जलकर नष्ट हो चुका था।

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : लखनऊ में मौत की आग: कोचिंग और एनीमेशन सेंटर में फंसे 15 मासूम जिंदा जले

यह भी पढ़े : लखनऊ अग्निकांड : सीएम योगी के निर्देश पर दो सदस्यीय विशेष जांच दल गठित

यह भी पढ़े : लखनऊ कोचिंग आग हादसे में पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, चार अफसर सस्पेंड

यह भी पढ़े : UP Crime: छोटे भाई ने सोते समय बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की हत्या

यह भी पढ़े : प्रयागराज में दुष्कर्म के फरार आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तारी, जवाबी फायरिंग में हुआ

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments