होमउप्र न्यूज़यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: बस-ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत,...

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: बस-ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, कई घायल

मथुरा। यूपी के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हो गया। मथुरा के राया थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 112 के पास यात्रियों से भरी एक बस तेज रफ्तार ट्रेलर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भयावह थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

बसे में फंसे यात्रियों को किसी तरह से बाहर निकाला

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। क्षतिग्रस्त बस में फंसे यात्रियों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में पुलिस का सहयोग किया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर का असर इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने बाद में सामान्य कराया।

तेज रफ्तार हादसे की माना जा रहा वजह

पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान कराने और उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की एक संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा।यमुना एक्सप्रेसवे पर लगातार सामने आ रहे सड़क हादसे एक बार फिर हाई-स्पीड ड्राइविंग और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : लखनऊ में मौत की आग: कोचिंग और एनीमेशन सेंटर में फंसे 15 मासूम जिंदा जले

यह भी पढ़े : लखनऊ अग्निकांड : सीएम योगी के निर्देश पर दो सदस्यीय विशेष जांच दल गठित

यह भी पढ़े : लखनऊ कोचिंग आग हादसे में पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, चार अफसर सस्पेंड

यह भी पढ़े : UP Crime: छोटे भाई ने सोते समय बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की हत्या

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments