होमउप्र न्यूज़पीलीभीत में गरजे सीएम योगी: 'कांग्रेस की नीतियों से हुआ देश का...

पीलीभीत में गरजे सीएम योगी: ‘कांग्रेस की नीतियों से हुआ देश का विभाजन, सपा पर भी बोला

मुख्यमंत्री ने पीलीभीत जिले में 569 करोड़ की 66 परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस के पापाें के कारण पाकिस्तान और बांग्लादेश बना। बांग्लादेश पाकिस्तान बनना आवश्यक नहीं था। पाकिस्तान का निर्माण सत्ता लोलुपता का परिणाम था। उन्हाेंने कहा कि सपा की साइकिल चलती रही तो दंगे होते रहेंगे।

मुख्यमंत्री याेगी सोमवार को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के पतरासा कुंवरपुर में 569 करोड़ से अधिक लागत की 66 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के बाद एक सभा काे संबाेधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, उप्र के कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कांग्रेस के पाप के कारण पाकिस्तान और बांग्लादेश बना। बांग्लादेश और पाकिस्तान बनना आवश्यक नहीं था। पाकिस्तान का निर्माण सत्ता लोलुपता का परिणाम था। अगर उस समय का कांग्रेस नेतृत्व अडिग हो गया होता तो जिन्ना अपनी मौत मर गया होता और भारत का दुर्भाग्यपूर्ण विभाजन नहीं होता। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाखों हिंदुओं का कत्लेआम हुआ। अपनी पैतृक भूमि को छोड़ना पड़ा। स्वतंत्र भारत में उनके मन में अभिलाषा थी कि मुझे जिस आधार पर विभाजन किया गया था, उसके आधार पर भारत में शरण मिलेगी, सम्मानजनक के साथ मैं जीवन यापन कर पाऊंगा। कांग्रेस ने उनकी कभी सुध नहीं ली।

याेगी ने कहा कि कांग्रेस के हमराज़ समाजवादी पार्टी को कहां फुर्सत थी, क्योंकि जब इन्हें तुष्टिकरण से फुर्सत हो तब ये पिछड़ों, दलितों, वंचितों के बारे में सोचते। इन्हें तो सिर्फ मुसलमानों की चिंता थी। सिखों, जैनियों, बौद्ध की चिंता नहीं थी। उन्हाेंने कहा कि सपा की साइकिल चलती रही तो दंगे होते रहेंगे। याेगी ने कहा कि आज डबल इंजन की सरकार आई। सिटिजनशिप अमेंडमेंट एक्ट आया। लंबे समय बाद किसी सरकार ने सोचा कि विस्थापित हिन्दुओं, बौद्ध, सिखों और जैन समाज को भी भारत की नागरिकता मिलनी चाहिए, जो पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से विस्थापित हैं।

मुख्यमंत्री याेगी ने कहा कि याद कीजिए, दिल्ली और विभिन्न राज्यों में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी ने आंदोलन किया। आज जो सर्टिफिकेट वितरित हो रहे हैं, इसी के खिलाफ ये लोग आंदोलन कर रहे थे कि नहीं मिलना चाहिए। इनका तो सबसे पहला उद्देश्य ही यही है कि देश के संसाधनों पर विभाजन के बावजूद पहला अधिकार मुसलमान का होना चाहिए। बाकी किसी का नहीं। यही इनकी कुत्सित चेष्टा थी। यही इनकी तुष्टिकरण की नीति थी। यही पाप ये जिंदगीभर करते रहे और इनके पाप का खामियाजा हिंदू भुगतता रहा। मुख्यमंत्री योगी ने इस मौके पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए।

यह भी पढ़े : लखनऊ में मौत की आग: कोचिंग और एनीमेशन सेंटर में फंसे 15 मासूम जिंदा जले

यह भी पढ़े : लखनऊ अग्निकांड : सीएम योगी के निर्देश पर दो सदस्यीय विशेष जांच दल गठित

यह भी पढ़े : लखनऊ कोचिंग आग हादसे में पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, चार अफसर सस्पेंड

यह भी पढ़े : UP Crime: छोटे भाई ने सोते समय बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की हत्या

यह भी पढ़े : प्रयागराज में दुष्कर्म के फरार आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तारी, जवाबी फायरिंग में हुआ

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments