होमउप्र न्यूज़सोशल मीडिया पर वरिष्ठ अधिकारियों पर आरोप लगाना पड़ा भारी, लखनऊ पुलिस...

सोशल मीडिया पर वरिष्ठ अधिकारियों पर आरोप लगाना पड़ा भारी, लखनऊ पुलिस के सिपाही सुनील कुमार शुक्ला बर्खास्त

लखनऊ। सोशल मीडिया और मीडिया मंचों का कथित दुरुपयोग करने तथा विभागीय अनुशासनहीनता के आरोपों में लखनऊ पुलिस के आरक्षी सुनील कुमार शुक्ला को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। विभागीय जांच में उन्हें वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ बिना साक्ष्य आरोप लगाने, विभाग की छवि धूमिल करने और सेवा नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया।

पुलिस विभाग के अनुसार, 7 मई 2026 को गठित जांच समिति ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की। जांच के दौरान आरक्षी सुनील कुमार शुक्ला सहित सभी संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए गए और उन्हें अपना पक्ष रखने तथा साक्ष्य प्रस्तुत करने का पूरा अवसर दिया गया। हालांकि, आरक्षी अपने आरोपों के समर्थन में कोई ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके।

जांच रिपोर्ट में यह निष्कर्ष निकला कि आरक्षी ने वरिष्ठ अधिकारियों के विरुद्ध निराधार आरोपों का सार्वजनिक प्रसार किया, बिना प्रमाण विभाग की छवि धूमिल करने का प्रयास किया, पुलिस बल में अनुशासनहीनता को बढ़ावा दिया तथा अधिकारियों के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया।

इसके अलावा, बिना सक्षम अनुमति सोशल मीडिया का उपयोग कर उन्होंने उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया नीति-2023, उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली, 1956 के नियम 3, 6, 7 एवं 27 तथा उत्तर प्रदेश वर्दी विनियम का भी उल्लंघन किया।इन गंभीर आरोपों के विभागीय जांच में सिद्ध होने के बाद पुलिस प्रशासन ने आरक्षी सुनील कुमार शुक्ला को पुलिस सेवा से बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया।

यह भी पढ़े : लखनऊ में मौत की आग: कोचिंग और एनीमेशन सेंटर में फंसे 15 मासूम जिंदा जले

यह भी पढ़े : लखनऊ अग्निकांड : सीएम योगी के निर्देश पर दो सदस्यीय विशेष जांच दल गठित

यह भी पढ़े : लखनऊ कोचिंग आग हादसे में पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, चार अफसर सस्पेंड

यह भी पढ़े : UP Crime: छोटे भाई ने सोते समय बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की हत्या

यह भी पढ़े : प्रयागराज में दुष्कर्म के फरार आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तारी, जवाबी फायरिंग में हुआ घायल

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments