होमउप्र न्यूज़इटौंजा में दर्दनाक हादसा: मकान का छज्जा गिरने से 2 बच्चों की...

इटौंजा में दर्दनाक हादसा: मकान का छज्जा गिरने से 2 बच्चों की मौत, 10 घायल, 5 की हालत गंभीर

लखनऊ। थाना इटौंजा क्षेत्र के मोहल्ला पखरिया (मोहना) में गुरुवार देर रात एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। एक मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिरने से वहां मौजूद लोग मलबे की चपेट में आ गए। इस हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए, जिनमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पेय पदार्थ वितरण के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, दिनांक 26 जून 2026 को रात करीब 10:15 बजे मकान के छज्जे से लोगों को पेय पदार्थ वितरित किया जा रहा था। इसी दौरान छज्जा अचानक टूटकर नीचे गिर गया और वहां मौजूद लोग मलबे में दब गए।

अस्पताल में दो बच्चों ने तोड़ा दम

घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय बीकेटी भेजा गया, जहां उपचार के दौरान दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया।

मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई—

अली (12 वर्ष), पुत्र कासिम
अरमान (12 वर्ष), पुत्र इमरान
दोनों निवासी मोहना, थाना इटौंजा, जनपद लखनऊ

पांच गंभीर घायल KGMU ट्रॉमा सेंटर रेफर

हादसे में घायल 10 लोगों में से 5 की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। इनमें शामिल हैं—

अजमल (7 वर्ष)
जियान (3 वर्ष)
सना (30 वर्ष)
मोहम्मद हसीब (42 वर्ष)
जियाउल (30 वर्ष)

अन्य घायलों की स्थिति

दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है
रूसीदा (12 वर्ष) का इलाज 100 शैय्या अस्पताल में जारी है

प्रशासन मौके पर, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है और मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े : लखनऊ में मौत की आग: कोचिंग और एनीमेशन सेंटर में फंसे 15 मासूम जिंदा जले

यह भी पढ़े : लखनऊ अग्निकांड : सीएम योगी के निर्देश पर दो सदस्यीय विशेष जांच दल गठित

यह भी पढ़े : लखनऊ कोचिंग आग हादसे में पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, चार अफसर सस्पेंड

यह भी पढ़े : UP Crime: छोटे भाई ने सोते समय बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की हत्या

यह भी पढ़े : प्रयागराज में दुष्कर्म के फरार आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तारी, जवाबी फायरिंग में हुआ घायल

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments