गाजियाबाद में भीषण सड़क हादसा: बस की टक्कर से दो दोस्तों की मौत, चालक फरार

गाजियाबाद । गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में दिल्ली–मेरठ मार्ग पर बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों युवक ड्यूटी खत्म कर एक ही बाइक से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार बस ने ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में डिडौली निवासी 45 वर्षीय विपिन त्यागी और मोदीनगर निवासी 62 वर्षीय जयपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि दोनों एक टायर फैक्ट्री में साथ काम करते थे और रोजाना साथ ही आते-जाते थे।
यह भी पढ़े : लखनऊ में मौत की आग: कोचिंग और एनीमेशन सेंटर में फंसे 15 मासूम जिंदा जले
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे और चालक तेज रफ्तार में लापरवाही से वाहन चला रहा था। टक्कर के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए दिल्ली–मेरठ मार्ग पर जाम की स्थिति भी बन गई।
यह भी पढ़े : लखनऊ अग्निकांड : सीएम योगी के निर्देश पर दो सदस्यीय विशेष जांच दल गठित
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सामान्य कराया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बस व चालक की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढ़े : UP Crime: छोटे भाई ने सोते समय बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की हत्या
यह भी पढ़े : लखनऊ कोचिंग आग हादसे में पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, चार अफसर सस्पेंड




