उप्र न्यूज़देश प्रदेश

यूपी पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान का 20वां वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, ए.के. जैन निर्वाचित हुए नए अध्यक्ष

लखनऊ । यूपी पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान का बीसवां वार्षिक अधिवेशन आज पुलिस दूर संचार मुख्यालय महानगर लखनऊ के प्रशिक्षण केन्द्र के सभागार में सम्पन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष सुलखान सिंह पुलिस महानिदेशक (सेवानिवृत्त), महासचिव आर0के0 चतुर्वेदी पुलिस महानिरीक्षक (सेवानिवृत्त), सचिव प्रथम श्यामपाल सिंह पीपीएस (सेवानिवृत्त), सचिव द्वितीय श्री महेन्द्र त्रिपाठी पीपीएस (सेवानिवृत्त) एवं कोषाध्यक्ष आरएल निरंजन पीपीएस (सेवानिवृत्त) व पूरे प्रदेश से आये संस्थान के परिक्षेत्रीय/जनपदीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय यूपी डा0 संजीव कुमार गुप्ता बैठक के मुख्य अतिथि रहें तथा नवीन अरोरा अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकि सेंवाएं पुलिस मुख्यालय यूपी लखनऊ, मोदक राजेश डी. राव पुलिस महानिरीक्षक स्थापना मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 आशुतोष मिश्र पुलिस अधीक्षक भवन एवं कल्याण पुलिस मुख्यालय लखनऊ व लखनऊ में सेवारत अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।

सर्वप्रथम वर्ष 2023 से 2025 तक दिवंगत कुल 296 पुलिस पेंशनरों को श्रद्धांजलि दी गयी। तत्पश्चात संस्थान के महासचिव नें अपनी वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि कतिपय कारणों से 03 वर्ष से भी ज्यादा समय के बाद हमारी यह वार्षिक बैठक सम्पन्न हो रही है। उन्होंनें बताया कि कई जनपदों में उ0प्र0 पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान के लिये कार्यालय कक्ष उपलब्ध नहीं थे।

इस सम्बन्ध में संस्थान, पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 एवं अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय उ0प्र0 के प्रयासों के फलस्वरूप प्रदेश के 75 जनपदों में इकाईयों का गठन हो चुका है और इकाईयां क्रियाशील भी हो गयी है। इसमें जोनल स्तर पर की जाने वाली जनपदीय अध्यक्षों एवं नोडल अधिकारियों की बैठक का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

वर्तमान में मात्र 05 जनपद आजमगढ़, मऊ, फतेहगढ़, बलरामपुर, बहराइच ऐसे हैं जिन्हें अभी तक कार्यालय कक्ष उपलब्ध नहीं कराया जा सका है, आदि बिन्दुओं को प्रमुखता से उठाया। प्रदेश के सभी जनपदीय इकाईयों में सदस्यता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य में कमिश्नरेट प्रयागराज प्रथम स्थान पर एवं कमिश्नरेट आगरा द्वितीय स्थान पर रहे । उ0प्र0 पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान के अध्यक्ष सुलखान सिंह द्वारा कमिश्नरेट प्रयागराज एवं कमिश्नरेट आगरा के अध्यक्षों को मोमेंटों देकर उत्साहवर्धन करते हुए सम्मानित किया गया।

अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय डा. संजीव गुप्ता द्वारा संस्थान के राज्यस्तरीय पदाधिकारियों का निर्वाचन सम्पन कराया गया जिसमें एके जैन पुलिस महानिदेशक (सेवानिवृत्त) अध्यक्ष, अनिल कुमार मिश्रा पुलिस महानिरीक्षक (सेवानिवृत्त) उपाध्यक्ष, आरके चतुर्वेदी पुलिस महानिरीक्षक (सेवानिवृत्त) महासचिव, श्यामपाल सिंह पीपीएस (सेवानिवृत्त) सचिव प्रथम, महेन्द्र त्रिपाठी पीपीएस (सेवानिवृत्त) सचिव द्वितीय व आरएल निरंजन पीपीएस (सेवानिवृत्त) कोषाध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित हुए।

अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय यूपी डा0 संजीव गुप्ता द्वारा पेंशनरों की समस्याओं के सम्बन्ध में पुलिस मुख्यालय द्वारा की जा रही कार्यवाही का विवरण दिया गया तथा पुलिस पेंशनरों को पुलिस कार्यालयों एवं थानो आदि में सम्मान दिये जाने की प्रतिबद्धता जतायी गयी तथा पुलिस पेंशनरों की समस्याओं के निराकरण हेतु हर सम्भव प्रयास करने का आश्वासन दिया गया । अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय उ0प्र0 ने संस्थान के अध्यक्ष श्री सुलखान सिंह पुलिस महानिदेशक (से0नि0) को अध्यक्ष पद पर लगातार 03 वर्षों तक सेवा दिये जाने पर सम्मानित किया एवं भावभीनी विदाई दी ।

यह भी पढ़े : UP Crime: छोटे भाई ने सोते समय बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की हत्या

यह भी पढ़े : प्रयागराज में दुष्कर्म के फरार आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तारी, जवाबी फायरिंग में हुआ घायल

यह भी पढ़े : लखनऊ में मौत की आग: कोचिंग और एनीमेशन सेंटर में फंसे 15 मासूम जिंदा जले

यह भी पढ़े : लखनऊ अग्निकांड : सीएम योगी के निर्देश पर दो सदस्यीय विशेष जांच दल गठित

यह भी पढ़े : लखनऊ कोचिंग आग हादसे में पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, चार अफसर सस्पेंड

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button