होम उप्र न्यूज़ एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.30 करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.30 करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

0
46

मेरठ/सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ थाना सहारनपुर की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक सक्रिय हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 640 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और एक हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

आरोपी की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही

यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ लखनऊ के निर्देशन में की गई। एएनटीएफ थाना सहारनपुर की टीम ने मेरठ-शामली हाईवे पर भूनी टोल से करीब 200 मीटर आगे शामली की ओर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान शौकीन अली पुत्र अलीशेर निवासी ग्राम पावटी कलां थाना कैराना जनपद शामली के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है।

शौक पूरा करने के लिए करते थे यह काम

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह लंबे समय से अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई का काम कर रहा था। उसने बताया कि वह यह हेरोइन बरेली के एक व्यक्ति से लेकर आया था और शामली के दो लोगों को सप्लाई करने जा रहा था। इसके बदले उसे 10 हजार रुपये मिलने थे, जिनसे वह अपने शौक पूरे करता था और परिवार का भरण-पोषण करता था।पुलिस के अनुसार पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं।

काम करते हुए पूरे गिरोह का पता लगाया जा रहा

अब पुलिस आरोपी के नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुट गई है। मामले में फारवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज पर काम करते हुए पूरे गिरोह का पता लगाया जा रहा है।इस संबंध में थाना सरूरपुर जनपद मेरठ में मुकदमा अपराध संख्या 135/26 के तहत धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।कार्रवाई करने वाली टीम में एएनटीएफ थाना सहारनपुर के प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन कुमार, हेड कांस्टेबल अश्वनी कुमार, कांस्टेबल शिवम चौधरी, विकास कुमार और आशीष कुमार शामिल रहे।

यह भी पढ़े : पेट्रोल-डीजल ने फिर दिया महंगाई का झटका, 10 दिन में चौथी बार बढ़े दाम

यह भी पढ़े : हर ब्लॉक में लगेगी जनता दरबार जैसी चौपाल, सड़क पर नमाज और सार्वजनिक कुर्बानी पर सख्त रोक

यह भी पढ़े : 2027 चुनाव मिशन में जुटी बसपा, मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया ‘वोट सुरक्षा’ मंत्र