नई दिल्ली । देश में महंगाई की मार झेल रहे लोगों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार दूसरी बार बढ़ोतरी कर दी गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में लगभग 90 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा किया, जिसके बाद देशभर में ईंधन की कीमतें नई ऊंचाई पर पहुंच गई हैं।दिल्ली में अब पेट्रोल 98.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इससे पहले बीते शुक्रवार को ही पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में तीन-तीन रुपये प्रति लीटर की बड़ी बढ़ोतरी की गई थी। एक सप्ताह के भीतर दो बार हुई बढ़ोतरी ने आम जनता के बजट पर सीधा असर डालना शुरू कर दिया है।

कोलकाता और चेन्नई में भी ईंधन के दाम तेजी से बढ़े

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 107 रुपये के पार पहुंच गया है, जबकि कोलकाता और चेन्नई में भी ईंधन के दाम तेजी से बढ़े हैं। लगातार बढ़ती कीमतों से परिवहन लागत बढ़ने की आशंका है, जिसका असर आने वाले दिनों में रोजमर्रा की वस्तुओं और खाद्य सामग्री पर भी दिखाई दे सकता है।विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ईरान को लेकर बढ़ते अंतरराष्ट्रीय विवाद ने वैश्विक तेल बाजार को अस्थिर कर दिया है। होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव के कारण कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। इसी वजह से ब्रेंट क्रूड की कीमतें करीब 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं।

तेल कंपनियों को किसी प्रकार की सब्सिडी देने की कोई योजना नहीं

सूत्रों के अनुसार अमेरिका, ईरान और इजराइल के बीच जारी तनाव का सीधा असर अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार पर पड़ा है। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप युद्धविराम और बातचीत के जरिए हालात सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल वैश्विक बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है।उधर पेट्रोलियम मंत्रालय का कहना है कि हालिया मूल्य वृद्धि से सरकारी तेल कंपनियों के घाटे में कुछ राहत मिली है। कंपनियों का दैनिक नुकसान पहले लगभग 1000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था, जो अब घटकर करीब 750 करोड़ रुपये रह गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल तेल कंपनियों को किसी प्रकार की सब्सिडी या आर्थिक राहत देने की कोई योजना नहीं है।

यह भी पढ़े : योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: पंचायत चुनाव पर बड़ा संकेत, मेट्रो विस्तार और छात्रों को राहत

यह भी पढ़े : ‘सूटकेस मर्डर’ से सनसनी, ट्रेन की बोगी में मिली युवती की छह टुकड़ों में कटी लाश, सिर गायब

यह भी पढ़े : योगी सरकार में विभागों का बंटवारा, भूपेंद्र चौधरी को MSME तो मनोज पांडे को खाद्य एवं रसद विभाग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *