लखनऊ । जौनपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सिकरारा क्षेत्र के अरूआवा बाजार के पास एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) की टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है।29 अप्रैल 2026 को अरूआवा बाजार से करीब एक किलोमीटर पहले अरूआवा ग्राम रोड के किनारे की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 72 किलो 350 ग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 37 लाख रुपये बताई जा रही है।

सिकरारा पुलिस ने भी इस कार्रवाई में सहयोग किया

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो एंड्रॉयड मोबाइल, तीन की पैड मोबाइल फोन, एक चार पहिया वाहन (मारूति सुजुकी) और एक दो पहिया वाहन (सुपर स्प्लेंडर) भी बरामद किए हैं। इसके अलावा 2050 रुपये नकद भी मौके से मिले हैं।इस ऑपरेशन को एएनटीएफ थाना गाजीपुर की टीम ने अंजाम दिया, जिसमें प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र नाथ सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शमी अशरफ शेख समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे। स्थानीय स्तर पर थाना सिकरारा पुलिस ने भी इस कार्रवाई में सहयोग किया।

बरामदगी के बाद मामले की गहन जांच शुरू कर दी

पुलिस के अनुसार, यह खेप क्षेत्र में सप्लाई के लिए लाई जा रही थी। बरामदगी के बाद मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश जारी है।नशे के खिलाफ पुलिस की यह कार्रवाई तस्करों के लिए एक बड़ा संदेश मानी जा रही है कि अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़े : एक मंडप, पांच दूल्हे-जब दुल्हनों ने खुद निकाली बारात, चकराता बना अनोखी शादी का गवाह

यह भी पढ़े : खुर्जा जिम हत्याकांड: मुख्य आरोपी जीतू सैनी मुठभेड़ में ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल

यह भी पढ़े: दिल दहला देने वाला हादसा: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 6 बच्चों समेत 16 की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *