होम उप्र न्यूज़ नोएडा हिंसा पर सख्त डीजीपी, आगजनी-तोड़फोड़ करने वालों से होगी वसूली

नोएडा हिंसा पर सख्त डीजीपी, आगजनी-तोड़फोड़ करने वालों से होगी वसूली

0
26

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण और एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नोएडा के अधिकारियों को अहम निर्देश दिए।

डीजीपी का सख्त निर्देश

डीजीपी ने कहा कि आगजनी, तोड़फोड़ और अफवाह फैलाने वाले तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से क्षतिपूर्ति की वसूली भी की जाएगी।

संवाद पर दिया जाेर

अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि श्रमिकों के साथ संवेदनशीलता और संवाद बनाए रखें तथा किसी भी स्थिति में संयम न खोएं। उन्होंने श्रमिकों से भी शांति बनाए रखने की अपील की।डीजीपी ने स्पष्ट किया कि स्थिति नियंत्रण में है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है।