होम उप्र न्यूज़ अयोध्या की अनामिका मिश्रा ने रचा इतिहास, UPPCS में हासिल की चौथी...

अयोध्या की अनामिका मिश्रा ने रचा इतिहास, UPPCS में हासिल की चौथी रैंक

0
22

अयोध्या। अयोध्या की साकेतपुरी कॉलोनी निवासी अनामिका मिश्रा ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित परीक्षा में चौथी रैंक हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

पिता रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक के पद पर कार्यरत

अनामिका मिश्रा के पिता महेन्द्रनाथ मिश्र गोसाईगंज रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता माधुरी मिश्रा गृहणी हैं। वर्ष 2023 में उनका विवाह आकाश पाण्डेय से हुआ, जिनका निवास अयोध्या में है और उनका ससुराल गोरखपुर के बासगांव में स्थित है।

वर्तमान में सहायक अध्यापिका के रूप में कार्यरत

शैक्षिक सफर की बात करें तो अनामिका ने वर्ष 2010 में हाईस्कूल, 2012 में इंटरमीडिएट, 2015 में बीएससी और 2017 में बीटीसी की परीक्षा उत्तीर्ण की। बीटीसी में उन्होंने करीब 92 प्रतिशत अंक हासिल किए। वर्ष 2018 से वह बस्ती जिले के विकासखंड विक्रमजोत के प्राथमिक विद्यालय कवलपुर में सहायक अध्यापिका के रूप में कार्यरत हैं।

बिना किसी कोचिंग की प्राप्त की सफलता

अनामिका ने बताया कि उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद बिना किसी कोचिंग के केवल सेल्फ स्टडी के जरिए यह सफलता प्राप्त की है। उनकी यह उपलब्धि उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य को हासिल करने का सपना देखते हैं।उन्होंने आगे बताया कि उनका Bihar Public Service Commission साक्षात्कार 10 अप्रैल को प्रस्तावित है और उन्होंने 2025 पीसीएस मेंस परीक्षा भी दी है।

यह भी पढ़े : लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात: भाई ने सोते समय भाई की लोहे की रॉड से हत्या

यह भी पढ़े : 5 करोड़ के सरकारी गबन में बड़ा खुलासा: फरार उप-लेखाकार EOW के हत्थे चढ़ा

यह भी पढ़े : यूपी में नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: 9 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर, कई को अतिरिक्त प्रभार

यह भी पढ़े : मेटा अलर्ट बना जीवन रक्षक: यूपी पुलिस की तत्परता से बचीं दो युवकों की जान