होमउप्र न्यूज़यूपी में नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: 9 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर, कई...

यूपी में नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: 9 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर, कई को अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ । योगी सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से रविवार को 9 आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। इस फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां देने के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

अनुराग यादव को अब समाज कल्याण की जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार, प्रमुख सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स अनुराग यादव को अब समाज कल्याण और सैनिक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, नियोजन एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार तृतीय को उनके मौजूदा पद के साथ आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।इसके अलावा, प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम. देवराज को उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंध अकादमी (UPAM) के महानिदेशक का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। ग्राम्य विकास विभाग के प्रमुख सचिव सौरभ बाबू को दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

रवि रंजन के हवाले चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग

प्रशासनिक फेरबदल में रवि रंजन को यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन और यूपी एग्रो के प्रबंध निदेशक पद से हटाकर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। वहीं, टीके शिबु को एपीसी शाखा के साथ-साथ यूपी एग्रो के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।प्रतीक्षारत अधिकारियों में हिमांशु कौशिक को यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है, जबकि सौम्या गुरुरानी को शाहजहांपुर का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।वहीं, शाहजहांपुर के नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में अपर प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने और विभागीय कार्यों में तेजी लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़े : लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात: भाई ने सोते समय भाई की लोहे की रॉड से हत्या

यह भी पढ़े : 5 करोड़ के सरकारी गबन में बड़ा खुलासा: फरार उप-लेखाकार EOW के हत्थे चढ़ा

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments