होमउप्र न्यूज़सीएम योगी का ‘गिफ्ट’! क्रिकेटर रिंकू सिंह बने आरएसओ, बोले—ये सम्मान जिंदगी...

सीएम योगी का ‘गिफ्ट’! क्रिकेटर रिंकू सिंह बने आरएसओ, बोले—ये सम्मान जिंदगी का गर्व

लखनऊ । सीएम योगी का ‘गिफ्ट’! क्रिकेटर रिंकू सिंह बने आरएसओ, बोले—ये सम्मान जिंदगी का गर्व,अलीगढ़ के रहने वाले भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने एक वीडियो संदेश जारी कर उन्हें क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी (आरएसओ) पद पर नियुक्त किए जाने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके जीवन का बेहद गर्व का क्षण है।

3 करोड़ रुपये की सम्मान राशि दी गई

रिंकू सिंह ने अपने संदेश में कहा कि एशियन गेम्स में प्रदर्शन के बाद उन्हें 3 करोड़ रुपये की सम्मान राशि दी गई, जिसके लिए भी वह मुख्यमंत्री के आभारी हैं। उन्होंने बताया कि वह इस सम्मान के लिए आयोजित समारोह में शामिल नहीं हो सके, क्योंकि वह इस समय आईपीएल में व्यस्त हैं।उन्होंने यह भी कहा कि वह जल्द ही लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे और अपना नियुक्ति पत्र प्राप्त करेंगे।

नई नियुक्ति को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाएं तेज

गौरतलब है कि वर्ष 2025 में भी रिंकू सिंह को बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) पद पर नियुक्ति दिए जाने की घोषणा के बाद उनकी शैक्षिक योग्यता को लेकर चर्चा हुई थी। एक बार फिर उनकी नई नियुक्ति को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

यह भी पढ़े : 30 साल पुराने केस में बड़ा उलटफेर! राज बब्बर बरी, सजा का फैसला रद्द

यह भी पढ़े : “लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस!”— योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 26 इंजीनियरों पर गिरी गाज

यह भी पढ़े : पशु चिकित्सक की नवविववाहिता शादी के बाद प्रेमी संग फरार

यह भी पढ़े : CBSE परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: STF ने पकड़ा ‘सॉल्वर गैंग’, 9 आरोपी गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments