एसएमयूपीन्यूज, अयोध्या । अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में शनिवार को सुरक्षा बलों के लिए चुनौतीपूर्ण मामला सामने आया। दक्षिणी परकोटे के पास एक अधेड़ व्यक्ति नमाज पढ़ने की कोशिश कर रहा था, जिसे मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत दबोच लिया।
पकडे गए व्यक्ति की पहचान कश्मीर निवासी अबू अहमद के रूप में हुई
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पकड़े गए व्यक्ति की पहचान कश्मीर को शोपिया निवासी अबू अहमद शेख (55) के रूप में हुई है। जब सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो वह कथित तौर पर संप्रदाय विशेष के नारे लगाने लगा। इसके बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया और थाना रामजन्मभूमि पुलिस के हवाले किया गया।
पुलिस और खुफिया एजेंसियां युवक से लगातार पूछताछ कर रही
स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसियां युवक से लगातार पूछताछ कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक कहां से और कैसे राम मंदिर परिसर में पहुंचा, इसकी जांच जारी है।एसपी सुरक्षा बल रामाचारी दुबे ने घटना की पुष्टि की है, जबकि एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि युवक से गहन पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की तह तक जाने की कोशिश की जा रही है।
राम मंदिर ट्रस्ट ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया
फिलहाल जिला प्रशासन और राम मंदिर ट्रस्ट ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। सुरक्षा बलों की सतर्कता और तेज़ प्रतिक्रिया के कारण किसी अप्रिय घटना को टाला जा सका।मौके पर मौजूद लोग और भक्त घटना को लेकर सकते में हैं और पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।
यह भी पढ़े : यूपी पुलिस में महिला शक्ति का बोलबाला: 2017 से 4 गुना बढ़ी संख्या, 50 हजार के पार
यह भी पढ़े : यूपी पुलिस भर्ती 2025: होमगार्ड अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट
यह भी पढ़े : सीतापुर में जीएसटी चोरी का महाघोटाला बेनकाब: 7 शातिर अंतरजनपदीय आरोपी गिरफ्तार
