एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) को बड़ी सफलता मिली है। सक्षम प्राधिकारी द्वारा 08 जनवरी 2026 को एएनटीएफ थाना झांसी से जुड़े एक प्रकरण में ड्रग्स तस्करी से अर्जित 75 लाख 65 हजार 405 रुपये की चल-अचल संपत्ति को फ्रीज करने का आदेश पारित किया गया है।
किसकी संपत्ति हुई फ्रीज
फ्रीज की गई संपत्ति अभिषेक शुक्ला पुत्र राजेंद्र प्रसाद शुक्ला, निवासी आकाश टॉवर-3, चकेरी, कानपुर के नाम पर पाई गई है। आरोपी के खिलाफ अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ा मामला दर्ज है।यह कार्रवाई सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक SAFEM (FOP)A एवं एनडीपीएस, नई दिल्ली द्वारा की गई है। सुनवाई के बाद आरोपी की अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों को फ्रीज करने की पुष्टि की गई।
फ्रीज की गई संपत्तियों का विवरण
जांच में अभियुक्त की दो प्रमुख संपत्तियां अवैध रूप से अर्जित पाई गईं—
3BHK फ्लैट
फ्लैट संख्या 303, तीसरी मंजिल, आकाश टॉवर-3, सुजातगंज श्याम नगर, कानपुर
खरीदी तिथि: 12 दिसंबर 2022
मूल्य: 66,58,000 रुपये
कार (UP71AB8111)
खरीदी तिथि: 26 जुलाई 2021
मूल्य: 9,07,405 रुपये
कुल संपत्ति मूल्य: 75,65,405 रुपये
मामले की पृष्ठभूमि
दिनांक 20 जुलाई 2024 को थाना जमुनापार, जनपद मथुरा में मु0अ0सं0 203/2024, धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। अभियुक्त अभिषेक शुक्ला इस मामले में वांछित था। विवेचक द्वारा न्यायालय से गैर-जमानती वारंट (NBW) और धारा 84/85 बीएनएस के अंतर्गत कुर्की आदेश प्राप्त करने के बाद अभियुक्त ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था।जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी ने मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित धन से उक्त चल-अचल संपत्तियां खरीदी थीं।
एएनटीएफ की प्रभावी पैरवी
एएनटीएफ द्वारा 12 दिसंबर 2025 को फ्रीजिंग ऑर्डर संख्या ANTF-68F-07/2025 के माध्यम से सक्षम प्राधिकारी से संपत्ति फ्रीज करने का अनुरोध किया गया था। एएनटीएफ की मजबूत पैरवी के बाद 08 जनवरी 2026 को सुनवाई उपरांत फ्रीजिंग ऑर्डर की पुष्टि कर दी गई।एएनटीएफ अधिकारियों के अनुसार, मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों के खिलाफ न केवल गिरफ्तारी बल्कि उनकी अवैध संपत्तियों को जब्त/फ्रीज करने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि अपराध की जड़ पर सीधा प्रहार किया जा सके।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
उप निरीक्षक चंदन पाण्डेय, एएनटीएफ थाना झांसी
हेड कांस्टेबल संजय सिंह, एएनटीएफ थाना झांसी
कांस्टेबल प्रदीप कुमार, एएनटीएफ थाना झांसी
यह भी पढ़े : यूपी पुलिस में महिला शक्ति का बोलबाला: 2017 से 4 गुना बढ़ी संख्या, 50 हजार के पार
यह भी पढ़े : यूपी पुलिस भर्ती 2025: होमगार्ड अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट
यह भी पढ़े : सीतापुर में जीएसटी चोरी का महाघोटाला बेनकाब: 7 शातिर अंतरजनपदीय आरोपी गिरफ्तार
