मेरठ। थाना सरधना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में हुई घटना ने पूरे जिले को झकझोर दिया है। अनुसूचित जाति की महिला सुनीता की निर्मम हत्या और उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण ने गांव का माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण बना दिया है।परिजन और ग्रामीणों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता और बच्ची सुरक्षित वापस नहीं आती, महिला का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। इस फैसले के बाद प्रशासन ने गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

पुलिस ने कहा कि मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया जा रहा

पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। पुलिस ने कहा कि मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है, और अपहृत बच्ची की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।इस घटना की गूंज अब लखनऊ तक पहुँच गई है, और आजाद समाज पार्टी (आसपा) के अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के शुक्रवार को कपसाड़ पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, चंद्रशेखर आजाद पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा देंगे।

अपहृत बच्ची की सुरक्षित बरामदगी की मांग की

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर चंद्रशेखर आजाद ने इस वारदात को सिर्फ़ अपराध नहीं बल्कि जातिगत हिंसा और महिलाओं की असुरक्षा का भयावह उदाहरण बताया। उन्होंने सरकार से दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी और अपहृत बच्ची की सुरक्षित बरामदगी की मांग की। साथ ही, पीड़ित परिवार को सरकारी सुरक्षा और उचित मुआवजा देने की अपील की गई।गांव में तनावपूर्ण स्थिति के बीच, प्रशासन अलर्ट मोड पर है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। मामले की गंभीरता और राजनीतिक हस्तक्षेप इसे अब सामाजिक और न्यायिक दृष्टि से भी संवेदनशील बना रहा है।

यह भी पढ़े : केजीएमयू में महिला रेजिडेंट डॉक्टर से जुड़े मामले में जांच तेज, आरोपी के ठिकानों पर कुर्की की कार्रवाई

यह भी पढ़े : आदिवासी राजनीति की बुलंद आवाज खामोश, दुद्धी विधायक विजय सिंह गोंड का SGPGI में निधन

यह भी पढ़े : 20 IPS अफसरों के तबादले ,लखनऊ कमिश्नरेट से अमित वर्मा हटे, अपर्णा बनीं संयुक्त पुलिस आयुक्त

यह भी पढ़े : यूपी 2026 अंतिम मतदाता सूची: 1.04 करोड़ मतदाताओं को नोटिस, नाम जांचने और सुधारने के तरीके

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *