होमउप्र न्यूज़अवैध अतिक्रमण पर भी चला प्रशासन का डंडा, डीसीपी ट्रैफिक ने संभाली...

अवैध अतिक्रमण पर भी चला प्रशासन का डंडा, डीसीपी ट्रैफिक ने संभाली कमान

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी में सड़क पर अव्यवस्थित यातायात और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान लगातार जारी है। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में अवैध रूप से सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ बड़े पैमाने पर चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें हजारों वाहनों की जांच की गई और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की गई।

यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 6,859 वाहनों का चालान

संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर सभी जोनों में एसीपी की मौजूदगी में थाना प्रभारियों द्वारा गहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान राजधानी के 51 थाना क्षेत्रों में संचालित हुआ, जिसके दौरान कुल 12,645 वाहनों की जांच की गई। जांच में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 6,859 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 163 वाहनों को सीज किया गया।

सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें

संयुक्त पुलिस आयुक्त ने राजधानीवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क पर जाम की समस्या न हो और लोग सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट और चार पहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की।

दक्षिण क्षेत्र में पैदल गश्त और चेकिंग

इसी क्रम में लखनऊ दक्षिण क्षेत्र में अपर पुलिस उपायुक्त रल्लापल्ली वसन्थ कुमार एवं सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णनगर रजनीश वर्मा के नेतृत्व में थाना कृष्णनगर पुलिस बल द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त और चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए सतर्क निगरानी रखी गई।

अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए पुलिस उपायुक्त यातायात ने स्वयं चरक चौराहे का औचक निरीक्षण किया। नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने चरक चौराहे से मेडिकल कॉलेज और नखास रोड तक सघन अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया, जिससे यातायात बाधा दूर हो सके। पुलिस प्रशासन का कहना है कि यातायात व्यवस्था सुधारने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

यह भी पढ़े : 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप की काशी में भव्य शुरुआत

यह भी पढ़े : सांसद डिंपल यादव की एडिटेड फोटो वायरल, साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज

यह भी पढ़े : ओवरलोड ट्रक रिश्वत मामला: लखनऊ, रायबरेली और फतेहपुर के एआरटीओ निलंबित

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments