smupnews

दिल्ली में भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

नई दिल्ली। दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में स्थित दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के आवासीय क्वार्टर में मंगलवार तड़के दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। पांचवीं मंजिल पर बने एक फ्लैट में अचानक भड़की आग ने एक हंसते-खेलते परिवार को लील लिया। इस भीषण अग्निकांड में पति-पत्नी और उनकी मासूम बेटी की जिंदा जलकर मौत हो गई।

मृतकों की पहचान अजय, नीलमा व जाह्नवी के रूप में हुई

मृतकों की पहचान 42 वर्षीय अजय कुमार, उनकी पत्नी नीलम और 10 साल की बेटी जाह्नवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त पूरा परिवार घर में सो रहा था, तभी देर रात करीब 2 बजकर 39 मिनट पर फ्लैट से धुआं और लपटें उठने लगीं।

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

आग लगने की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की पांच दमकल गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन जब फ्लैट के भीतर तलाशी ली गई तो एक कमरे से तीनों के जले हुए शव बरामद हुए। आग की चपेट में घरेलू सामान पूरी तरह खाक हो चुका था।आग बुझाने के दौरान एक दमकलकर्मी राकेश भी झुलस गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य एजेंसियां भी मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आग लगने के सटीक कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही की जाएगी।इस हादसे के बाद DMRC क्वार्टर परिसर में मातम पसरा हुआ है और स्थानीय लोग गहरे सदमे में हैं।

यह भी पढ़े : 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप की काशी में भव्य शुरुआत

यह भी पढ़े : सांसद डिंपल यादव की एडिटेड फोटो वायरल, साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज

यह भी पढ़े : ओवरलोड ट्रक रिश्वत मामला: लखनऊ, रायबरेली और फतेहपुर के एआरटीओ निलंबित

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *