एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । नए वर्ष के पहले दिन राजधानी लखनऊ में पांच लाख से अधिक लोगों के फंसे रहने वाले जाम के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। रविवार को एडीसीपी ट्रैफिक अशोक कुमार सिंह और एसीपी ट्रैफिक सुरेंद्र कुमार शर्मा को उनके पद से हटा दिया गया।
एसीपी ट्रैफिक की जिम्मेदारी अब शशि प्रकाश मिश्र को दी गई
इस कार्रवाई के बाद एडीसीपी ट्रैफिक का प्रभार अब राघवेंद्र सिंह (जो पहले हाईकोर्ट सुरक्षा प्रभार संभाल रहे थे) को सौंपा गया है। वहीं, एसीपी ट्रैफिक की जिम्मेदारी अब शशि प्रकाश मिश्र को दी गई है। एडीसीपी अशोक कुमार सिंह को अब हाईकोर्ट सुरक्षा का चार्ज मिला है।इससे पहले शनिवार को जाम और यातायात नियंत्रण की चूक के चलते तीन चौकी प्रभारियों को लाइन हाजिर किया गया था। पुलिस आयुक्त ने एसीपी ट्रैफिक सुरेंद्र कुमार शर्मा को हटाकर उन्हें अलीगंज का चार्ज सौंपा। इसके साथ ही टीआई चौक के खिलाफ डीसीपी ट्रैफिक को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई थी।
सीएम की समीक्षा बैठक में अफसरों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे
जानकारी के अनुसार, नए साल के मौके पर शहर के कई प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई थी। इस वजह से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और लोगों को जाम में घंटों फंसना पड़ा। इसके अलावा रोड इंजीनियरिंग की खामियां और राजधानी में मौजूद 75 ब्लैक स्पॉट भी जाम और सड़क हादसों का बड़ा कारण बन रहे हैं।मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में अफसरों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि नए साल पर कहीं जाम की स्थिति उत्पन्न न हो, लेकिन इसके बावजूद शहर की सड़कों पर भारी अव्यवस्था देखने को मिली। अधिकारियों की चूक और योजना में कमी के कारण जनता को नए साल के पहले दिन ही भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
यह भी पढ़े : 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप की काशी में भव्य शुरुआत
यह भी पढ़े : गोंडा में राष्ट्र कथा के दौरान भावुक हुए पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह
यह भी पढ़े : सांसद डिंपल यादव की एडिटेड फोटो वायरल, साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज
यह भी पढ़े : ओवरलोड ट्रक रिश्वत मामला: लखनऊ, रायबरेली और फतेहपुर के एआरटीओ निलंबित
