एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी के थाना काकोरी क्षेत्र में रविवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा आउटर रिंग रोड के किसान पथ से करीब एक किलोमीटर आगे आगरा एक्सप्रेस वे सर्विस रोड पर हुआ। उधर मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
बाइक में टक्कर मारने के बाद फरार हो गया अज्ञात वाहन चालक
जानकारी के अनुसार, थाना काकोरी पुलिस को शाम लगभग 7 बजे सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल (नंबर UP 32 QC 8975) को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी है। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही थाना काकोरी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल को तत्काल ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।
पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी
डॉक्टरों ने जांच के बाद घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान श्याम पांडे (49 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय जंगली पांडे, निवासी बड़ागांव, थाना काकोरी, लखनऊ के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटनास्थल पर परिजन भी मौजूद रहे। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। थाना प्रभारी काकोरी ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और वाहन चालक की पहचान होने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पारा में ठेला विवाद के दौरान महिला से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार
पारा थाना क्षेत्र के बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के नीचे शनिवार देर रात ठेला लगाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि बीच-बचाव करने आई महिला को दुकानदार ने चप्पलों से पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी राकेश गुप्ता उर्फ बाबा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
जानकारी के अनुसार, मायापुरम निवासी गंगादेवी के पति नन्हा मौर्या बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के नीचे फल का ठेला लगाते हैं। शनिवार रात नन्हा और एक अन्य ठेलेवाले के बीच कहासुनी हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचीं गंगादेवी पर आरोपी बाबा ने हमला कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़े : पति के साथ मिलकर उड़ाया कंपनी का करोड़ा का सोना, अब दोनों फरार
यह भी पढ़े : CM कार्यालय के नाम पर फर्जी आदेश जारी, प्रमुख सचिव के हस्ताक्षर बनाकर कराई FIR की कोशिश
यह भी पढ़े : 13 साल बाद लौटा घर लौटा मरा बेटा,मां-बाप की आंखों से छलके आंसू, जानिये पूरी कहानी
