एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार की महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गईं। हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फिरोजाबाद जनपद के नसीरपुर में हुआ।जानकारी के अनुसार, मंत्री अपने प्रभारी जनपद हाथरस में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर लखनऊ लौट रही थीं। इस दौरान एक्सप्रेसवे के एक हिस्से पर दोनों दिशाओं का यातायात एक ही मार्ग से संचालित हो रहा था।

बेबी रानी मौर्य को कोई चोट नहीं आयी

कैबिनेट मंत्री की फॉरच्यूनर गाड़ी के आगे चल रहा एक ट्रक अचानक टायर फटने से अनियंत्रित हो गया और पीछे चल रही मंत्री की गाड़ी से जा टकराया। हादसे में फॉरच्यूनर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।गनीमत रही कि मंत्री बेबी रानी मौर्य और उनके सुरक्षा कर्मियों को कोई चोट नहीं आई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और यूपीडा टीम मौके पर पहुंची और वाहनों को किनारे लगाकर यातायात सामान्य कराया गया।

—————————————-

बसपा ने सरवर मलिक को बनाया लखनऊ मंडल का मुख्य प्रभारी

उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी में लखनऊ और कानपुर मंडल की जिम्मेदारी संभाल रहे शमसुद्दीन राइन को बर्खास्त करने के बाद वरिष्ठ नेता एवं लखनऊ महानगर के सलाहकार सरवर मलिक को लखनऊ मंडल का मुख्य प्रभारी बनाया गया है। सरवर मलिक लखनऊ के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी भी रह चुके हैं। इसके अलावा मुनकाद अली कानपुर और लखनऊ मंडल की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं दूसरी ओर पार्टी ने मुस्लिम भाईचारा संगठन का पुनर्गठन करने का फैसला भी लिया है। इसके अलावा पश्चिमी यूपी में भी संगठन में कई फेरबदल किए गए हैं।

एक नवंबर को बामसेफ की बैठक भी बुलाई

बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगामी एक नवंबर को बामसेफ की बैठक भी बुलाई है। इसमें पिछड़े वर्ग के लोगों को भी शामिल करने पर मंथन चल रहा है, जिसके बारे में मायावती अंतिम निर्णय लेंगी। दरअसल, बसपा ने मिशन 2027 के तहत संगठन को मजबूत करने के लिए बामसेफ कैडर को फिर से जिंदा करने की कवायद तेज कर दी है। इससे पहले वर्ष 2024 में भी ऐसी कवायद हो चुकी है, हालांकि उस दौरान खास सफलता नहीं मिली थी।

यह भी पढ़े : बांग्लादेशी घुसपैठियों का बड़ा अड्डा बन रहा लखनऊ : पूर्व डीजीपी ब्रजलाल

यह भी पढ़े : लखनऊ में बाइक चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, खंभे से बांधकर की पिटाई, वीडियो वायरल

यह भी पढ़े : अमेरिका में बैठे एनआरआई को सीसीटीवी से दिखी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

यह भी पढ़े : ओवरलोड ट्रक छोड़ने में रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल, डीजीपी ने 11 पुलिसकर्मीकिया निलंबित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *