एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।राजधानी थाना गौतमपल्ली क्षेत्र के चटोरी गली में मंगलवार रात आतिशबाजी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट की नौबत आ गई।आसपास के लोग बीच बचाव करना चाहा तो युवक और भड़क गए।
पुलिस पहुंची तो उनसे भी भिड़े दोनों पक्ष
मामले की जानकारी मिलते ही डायल 112 और थाना गौतमपल्ली पुलिस मौके पर पहुंची तो उनसे भी दोनों पक्षों के लोग उलझ गए। पुलिस ने दोनों पक्षों गौरव सिंह पक्ष (5 लोग) और शुभम सिंह पक्ष (4 लोग) को शांत कराने का प्रयास किया और थाने चलने को कहा। लेकिन दोनों पक्षों ने आनाकानी करते हुए भागने की कोशिश की।
पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने लाकर शुरू की पूछताछ
इसके बाद थाने से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया और दोनों पक्षों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता या गाली-गलौज की सूचना असत्य है।घटना आतिशबाजी को लेकर हुई थी, पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रण में कर दी है। किसी तरह की अभद्रता नहीं हुई है।
——–
बावर्ची टोला में युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर भाई को पीटा
राजधानी में थाना सआदतगंज क्षेत्र के पुल गुलाम हुसैन बावर्ची टोला में नारी सुरक्षा और मिशन शक्ति अभियान की धज्जियां उड़ाते हुए कुछ दबंग युवकों ने एक युवती से छेड़खानी की और विरोध करने पर उसके परिवार पर हमला कर दिया। इससे पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई। काफी देर तक दबंग उत्पात मचाते रहे और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग पायी।
आरोपी के घर शिकायत करने गया तो भाई पर बोला हमला
जानकारी के अनुसार, मोहल्ले के रेहान पुत्र फुसु और समद नामक युवकों ने प्रार्थी की बहन से छेड़खानी की। युवती ने जब घटना की जानकारी घरवालों को दी, तो उसका भाई सरताज शिकायत लेकर विपक्षी के घर गया। इसी दौरान रेहान, समद और उनके 8-10 साथियों ने रास्ते में घेरकर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया, जिससे सरताज को गंभीर चोटें आईं।
भाई को पीटने के बाद घर पर भी बोला धावा
पीड़ित ने थाने में तहरीर दी, लेकिन आरोप है कि अब तक पुलिस ने किसी आरोपी पर कार्रवाई नहीं की है।कुछ समय बाद दबंग युवक फिर से युवती के घर पर हमला बोल गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए और बाहर खड़ी स्कूटी तोड़ दी।परिवार का कहना है कि दबंगों का स्थानीय प्रभाव काफी ज्यादा है, और उन्होंने जान से मारने की धमकी दी है। घटना रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है।पीड़ित परिवार ने कहा कि उन्हें रेहान, समद और उनके साथियों से जान का खतरा है और उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
———
सनराइज हॉस्पिटल में युवक का संदिग्ध हालात में मिला शव
राजधानी के थाना गाजीपुर क्षेत्र स्थित सनराइज हॉस्पिटल में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।मिली जानकारी के अनुसार, मैनेजर आनंद कुमार वर्मा ने थाना गाजीपुर में सूचना दी कि अस्पताल में प्रबंधन देख रहे आयुष कुमार जायसवाल (30 वर्ष) पुत्र लोकनाथ जायसवाल, निवासी इकौना, जनपद श्रावस्ती, मंगलवार दोपहर लगभग 4:30 बजे अस्पताल की दूसरी मंजिल पर एक कमरे में मृत अवस्था में पाए गए।सूचना मिलते ही थाना गाजीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक के परिजन मौके पर मौजूद हैं। पुलिस ने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।
यह भी पढ़े : गेस्ट हाउस में सफाईकर्मी की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने किया हंगामा
यह भी पढ़े : शहादत का गौरव: यूपी पुलिस के तीन सिपाही बने कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल
यह भी पढ़े : मंदिर परिसर में गलती से पेशाब करने पर दलित बुजुर्ग को पीटा, फिर चटवाई पेशाब
