एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार में भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और कालाबाजारी चरम पर है। अखिलेश यादव ने गुरुवार को जारी अपने बयान में कहा कि भाजपा शासन में हर विभाग में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। यहां तक कि भाजपा के विधायक भी यह स्वीकार कर रहे हैं कि उन्हें विधायक निधि से 10 फीसदी कमीशन मिलता है। सड़कों के निर्माण से लेकर जल जीवन मिशन तक हर जगह भ्रष्टाचार साफ दिखाई देता है।
सड़कों की हालत इतनी खराब है कि बनते ही उखड़ रही
उन्होंने आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन के तहत बनी कई पानी की टंकियां घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के कारण ढह गईं। वहीं सड़कों की हालत इतनी खराब है कि बनते ही उखड़ रही हैं। हजारों करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद सड़कों के गड्ढे जस के तस बने हुए हैं और सरकार का ‘गड्ढामुक्त अभियान’ पूरी तरह फेल साबित हुआ है।
प्रदेशभर में खाद की कालाबाजारी हो रही
सपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि कमीशनखोरी की तरह कालाबाजारी और मुनाफाखोरी भी इस सरकार में चरम पर है। किसानों को खाद नहीं मिल रही है, जबकि प्रदेशभर में खाद की कालाबाजारी हो रही है। खाद के लिए किसानों को लाइन में लगना पड़ रहा है और कई बार पुलिस की लाठियां भी झेलनी पड़ी हैं। इसके चलते किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं।
योजनाबद्ध तरीके से किसानों को तबाह कर रही सरकार
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार योजनाबद्ध तरीके से किसानों को तबाह कर रही है, ताकि वे खेती छोड़कर मजदूरी करने को विवश हो जाएं। अखिलेश यादव ने दावा किया कि प्रदेश का नौजवान, किसान और बेरोजगार भाजपा के षड्यंत्रों को समझ चुका है और 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया कर भ्रष्टाचार व कमीशनखोरी का अंत करेगा।
यह भी पढ़े : यूपी में सड़क हादसे बने मौत का सबब, प्रतापगढ़ और आजमगढ़ में छह लोगों की जान गई
यह भी पढ़े : यूपी में बड़ा फेरबदल, सात आईपीएस अफसरों के तबादले
यह भी पढ़े : खत्म होंगे 2017 से 2021 तक के गैर-कर ई-चालान, जनता को बड़ी राहत
यह भी पढ़े : फ्री फायर की लत ने छीनी जिंदगी, बिहार के युवक पर गुमराह करने का शक
यह भी पढ़े : उत्तर प्रदेश में 44 पीपीएस अफसरों का तबदला
यह भी पढ़े : पत्नी और मां पर बांके से हमला, गर्भवती की मौत, आरोपी पति गिरफ्तार
