एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।  आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) उत्तर प्रदेश की टीम ने 14 साल पुराने बहुचर्चित गबन मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने ठेकेदार और दुधवा फूड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Dudhwa Food India Pvt. Ltd.) के प्रोपराइटर हर्ष अग्रवाल को बिहार के पटना से गिरफ्तार कर लिया।

5 करोड़ 74 लाख 78 हजार रुपये का गबन किया था

अभियुक्त पर आरोप है कि उसने वर्ष 2011 में बाढ़ निरोधक कार्यों में उपयोग होने वाले GEO Textile Bag की जगह अधोमानक/डुप्लीकेट बैग सप्लाई कर सरकार के करीब 5 करोड़ 74 लाख 78 हजार रुपये का गबन किया था।

जानिये कैसे पकड़ में आया पूरा मामला

वर्ष 2011 में केन्द्र सरकार की सहायता से लखीमपुर खीरी जनपद के बाढ़ खंड शारदा नगर में बाढ़ कटाव निरोधक कार्यों के लिए GEO Textile Bag सप्लाई करने का कार्य आदेश कई ठेकेदारों और फर्मों को दिया गया था। इनमें ठेकेदार हर्ष अग्रवाल सहित सैफ जहीर और अबरार अहमद के नाम सामने आए।

5,15,500 अधोमानक बैग की आपूर्ति की

इन तीनों ठेकेदारों ने मिलकर लगभग 5,15,500 अधोमानक बैग की आपूर्ति की और इसके एवज में शासकीय धन का गबन कर लिया। इस मामले में थाना कोतवाली सदर, लखीमपुर खीरी में मुकदमा संख्या 1123/2012 धारा 409 और 420 आईपीसी के तहत दर्ज किया गया था। बाद में विवेचना EOW को सौंप दी गई।

ठेकेदारों ने जानबूझकर घटिया क्वालिटी के बैग सप्लाई किए

EOW की जांच में यह साफ हो गया कि ठेकेदारों ने जानबूझकर घटिया क्वालिटी के बैग सप्लाई किए, जिससे बाढ़ निरोधक कार्य प्रभावित हुआ और सरकारी खजाने को करोड़ों का नुकसान हुआ।

मुंबई और अंत में पटना में छिपकर रह रहा था

इस मामले में अभियुक्त सैफ जहीर और अबरार अहमद के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया जा चुका है।मुख्य आरोपी हर्ष अग्रवाल लगातार फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लखनऊ से दिल्ली, फिर मुंबई और अंत में पटना में छिपकर रह रहा था।

बिहार के पटना से आरोपी को किया गिरफ्तार

EOW क्रैक टीम को विशेष सूचना मिली कि हर्ष अग्रवाल इस समय बिहार के पटना में रह रहा है। टीम ने 17 सितम्बर को पटना जिले के थाना श्रीकृष्णपुरी क्षेत्र स्थित गांधीनगर, वेस्ट बोरिंग कैनाल रोड पर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को स्थानीय थाने में दाखिल कराकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद उसे उत्तर प्रदेश लाकर जनपद लखीमपुर खीरी की अदालत में पेश किया गया।

यह भी पढ़े : यूपी में सड़क हादसे बने मौत का सबब, प्रतापगढ़ और आजमगढ़ में छह लोगों की जान गई

यह भी पढ़े : यूपी में बड़ा फेरबदल, सात आईपीएस अफसरों के तबादले

यह भी पढ़े : खत्म होंगे 2017 से 2021 तक के गैर-कर ई-चालान, जनता को बड़ी राहत

यह भी पढ़े : फ्री फायर की लत ने छीनी जिंदगी, बिहार के युवक पर गुमराह करने का शक

यह भी पढ़े : उत्तर प्रदेश में 44 पीपीएस अफसरों का तबदला

यह भी पढ़े : पत्नी और मां पर बांके से हमला, गर्भवती की मौत, आरोपी पति गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *