एसएमयूपीन्यूज, फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार को लगातार हो रही बारिश के चलते एक कच्चा घर ढहने से दो महिलाओं सहित गृहस्वामी की मौत हो गई है। वही चार लोग घायल हो गये हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घर ढहने की घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया

बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव निवासी मुकेश बाजपेई(50) पुत्र स्व. रामसेवक बाजपेई का कच्चा घर ढह गया। जिसके मलवे में दबकर मुकेश बाजपेई, उसकी मां माधुरी देवी(85) की मौके पर मौत हो गई। वही मुकेश की पत्नीरन्नो देवी(50) की जिला अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई है। जबकि मलवे में दबकर मुकेश वाजपेई की पुत्री कामिनी देवी (13), पुत्री क्षमता देवी (22), पुत्री प्रकाशनी देवी (15) तथा पुत्र प्रखर(11) गंभीर घायल हो गए। घर ढहने की घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया।

भोर पहर अचानक कच्चा घर ढह गया

घटना के बारे में गांव के रहने वाले भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष नवल सिंह पटेल, ग्राम प्रधान राहुल पटेल, गांव के ही ज्ञानेंद्र पटेल व सौरभ सिंह ने बताया कि सोमवार की भोर पहर अचानक कच्चा घर ढह गया जिसके चलते तीन लोगों की मौत हो गई है और चार लोग गंभीर घायल हुए हैं।घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लान सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक मुकेश बाजपेई, मां माधुरी देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़े : लखनऊ में घर के अंदर मिली मां-बेटे की लाश, रिश्तेदारों ने शव लेने से किया मना, घर में केवल मिला कुत्ता

यह भी पढ़े : आगरा में बड़ा खुलासा: एसटीएफ ने पकड़ी ढाई करोड़ की अवैध दवाएं

यह भी पढ़े : डीजीपी आवास के पास चोरी, लोगों ने चोर को पकड़कर पुलिस को सौंपा

यह भी पढ़े : सुशांत गोल्फ सिटी में युवती से छेड़छाड़ का आरोप, केस दर्ज

यह भी पढ़े : पूजा पाल की हत्या हो गई तो हमें काटनी पड़ेगी जेल : अखिलेश यादव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *