एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी में गुरुवार देर रात से शुरू हुई बारिश का सिलसिला शुक्रवार सुबह तक जारी रहा, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया। हालात को देखते हुए जिलाधिकारी विशाख जी ने सभी बोर्डों के कक्षा 8 तक के स्कूलों को आज के लिए बंद करने का आदेश जारी किया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि लगातार हो रही वर्षा और जलभराव से विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
अभी थमने वाली नहीं बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी
इस बीच, मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश के कई हिस्सों में फिलहाल बरसात का दौर थमने वाला नहीं है। बांग्लादेश के ऊपर बने सिस्टम और बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसम तंत्र के कारण अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश जारी रहेगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, तराई से लेकर दक्षिणी जिलों तक भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है।
39 जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए विंध्य, तराई और पूर्वांचल के 39 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें प्रयागराज, वाराणसी, चित्रकूट, बांदा, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, कानपुर नगर, रायबरेली, सहारनपुर, आगरा, मथुरा, मुरादाबाद, रामपुर, बदायूं सहित अन्य जिले शामिल हैं। बृहस्पतिवार को बहराइच में सर्वाधिक 71 मिमी और लखनऊ में 59 मिमी वर्षा दर्ज की गई।लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे कई जिलों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है।
यह भी पढ़े : चंदे की आड़ में टैक्स चोरी, 20 राजनीतिक दलों की भूमिका उजागर
यह भी पढ़े : पत्रकार की हत्या करने वाले दो शूटरों को पुलिस ने किया ढेर
यह भी पढ़े : चाैंकाने वाला खुलासा: मजहब बदलवाकर विदेश भेजते थे लड़कियां, फिर हर अंग का होता था …
यह भी पढ़े : एसटीएफ से मुठभेड़ में झारखंड का कुख्यात माफिया छोटू सिंह ढेर, एके-47 राइफल बरामद
यह भी पढ़े : हमीरपुर जिले में मासूम बच्ची से दुष्कर्म में फरार दरिंदा मुठभेड़ में घायल
