होमउप्र न्यूज़एसटीएफ से मुठभेड़ में झारखंड का कुख्यात माफिया छोटू सिंह ढेर, एके-47...

एसटीएफ से मुठभेड़ में झारखंड का कुख्यात माफिया छोटू सिंह ढेर, एके-47 राइफल बरामद

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।   उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद में स्थित शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में शिवराजपुर चौराहे के समीप गुरूवार भोर में एसटीएफ की प्रयागराज फील्ड इकाई की टीम से हुई मुठभेड़ में चार लाख का इनामी अपराधी गोली लगने से घायल हो गया। हालांकि उसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से एके-47 राइफल व 9 एमएम पिस्टल, कारतूस का खोखा एवं एक मोटर साइकिल बरामद किया है। इस मुठभेड़ की पुष्टि पुलिस उपायुक्त यमुनापार विवेक चन्द्र यादव ने की है।

शातिर अपराधी की पहचान झारखंड के छोटू सिंह के रूप में हुई

उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूरी जानकारी एसटीएफ से मिलेगी। मुठभेड़ में पुलिस की गोली से मारने वाले शातिर अपराधी की पहचान झारखंड के धनबाद जेसी मल्लिकरोड निवासी आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह के रूप में की गई है।

किसी बड़ी वारदात को देने जा रहा था अंजाम

एसटीएफ सूत्रों की माने तो एसटीएफ प्रयागराज की फील्ड इकाई की टीम प्रभारी जय प्रकाश जाय व उनकी टीम को सूचना मिली ​थी कि कई हत्याओं में वांछित माफिया अपने साथी के साथ प्रयागराज के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के शिवराजपुर रास्ते से आने वाला है और वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला है।

टीम पर एके-47 और पिस्टल से फायर कर दिया

इस सूचना पर प्रयागराज टीम ने घेराबंदी कर शिवराजपुर चौराहा थाना शंकरगढ़ के नजदीक घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन उसने टीम पर एके-47 और पिस्टल से फायर कर दिया। इस दौरान एसटीएफ के प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश राय व उनके टीम के तीन कर्मचारी बाल—बाल बच गए। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में वह घायल हो गया।

उपचार के दौरान घायल बदमाश की हो गई मौत

पुलिस टीम ने उसकी जान बचाने के प्रयास में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल से एके-47 राइफल व 9 एमएम पिस्टल व भारी मात्रा में जिंदा हुआ खोखा कारतूस तथा एक मोटर साइकिल बरामद की है।

यह भी पढ़े : धर्मांतरण के काले कारोबार’ का हिसाब देगा नवीन रोहरा, ईडी की रिमांड शुरू

यह भी पढ़े : गांजा तस्करी गिरोह का सरगना लखनऊ से गिरफ्तार, 39.25 लाख का गांजा बरामद

यह भी पढ़े : झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन, गंगा राम अस्पताल में ली अंतिम सांस

यह भी पढ़े : खाली प्लॉट में मिले तीन मासूमों के शव, गांव में मचा कोहराम, हत्या की आशंका

यह भी पढ़े : रक्षाबंधन पर सीएम योगी का तोहफा, महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments