एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । धोखाधड़ी कर अर्जित की गई अवैध संपत्ति को लेकर लखनऊ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 50 लाख रुपये कीमत का प्लाट कुर्क किया है। यह प्लाट अपराध से अर्जित धन से खरीदा गया था, जिसे अभियुक्त ने अपनी पत्नी के नाम पर ले रखा था। कार्रवाई रविवार को राजस्व विभाग और सुशांत गोल्फ सिटी थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

23 मार्च 2024 को जय शंकर मिश्रा ने दर्ज कराई थी शिकायत

23 मार्च 2024 को जय शंकर मिश्रा निवासी ई-305 पैराडाइज क्रिस्टल, सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ द्वारा थाना सुशांत गोल्फ सिटी में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि दीपक पुत्र स्व. अशर्फीलाल निवासी माढ़रमऊ और मनोज कुमार यादव पुत्र रामफेर निवासी लक्ष्मणपुर बक्कास, गोसाईगंज ने फर्जी दस्तावेजों के जरिये गाटा संख्या 29, रकबा 0.3930 हेक्टेयर में से 190 वर्ग मीटर का प्लाट उन्हें 40 लाख रुपये में बेचा।पैसे लेने के बाद जब वादी ने प्लाट संबंधित असलियत जानकर पैसा वापस मांगा, तो आरोपीगणों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस पर थाना सुशांत गोल्फ सिटी में मुकदमा संख्या 145/2024 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 504, 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया गया।

अवैध धन से खरीदी गई संपत्ति पर कार्रवाई

जांच के बाद दोनों अभियुक्तों दीपक और मनोज यादव को पुलिस ने 30 दिसंबर 2024 को गिरफ्तार कर जेल भेजा। मामले में आरोप पत्र दिनांक 9 अप्रैल 2025 को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।पुलिस जांच में यह सामने आया कि आरोपी मनोज यादव ने इस धोखाधड़ी से प्राप्त 40 लाख रुपये की राशि से ग्राम दुलार मऊ, बक्कास, तहसील मोहनलालगंज, लखनऊ स्थित गाटा संख्या 163 में प्लाट संख्या 89, रकबा 1800 वर्ग फीट (30×60 फीट) अपनी पत्नी संगीता यादव के नाम पर खरीदा था।

संयुक्त टीम ने की कुर्की कार्रवाई

पुलिस द्वारा अपराध से अर्जित संपत्ति को जब्त करने की रिपोर्ट बीएनएसएस की धारा 107 के अंतर्गत माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, लखनऊ को भेजी गई। सुनवाई के उपरांत न्यायालय द्वारा 16 जुलाई 2025 को संपत्ति को कुर्क किए जाने का आदेश पारित किया गया। आदेश के अनुपालन में रविवार, 28 जुलाई 2025 को थाना सुशांत गोल्फ सिटी और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने नियमानुसार उक्त प्लाट को कुर्क कर लिया। प्लाट की अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है।यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के दक्षिणी जोन के अंतर्गत राजस्व व थाना सुशांत गोल्फ सिटी की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

यह भी पढ़े : मैं बहुत थक गई हूं… अब और सहन नहीं होता, सौम्या की चीखें अब सिर्फ वीडियो में गूंज रही

यह भी पढ़े : लखनऊ: पत्नी की निर्मम हत्या के बाद आरोपी पति ने भी दी जान

यह भी पढ़े : मौलाना साजिद के खिलाफ लखनऊ में FIR, सांसद डिंपल यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला

यह भी पढ़े : फर्जी अफसर बनकर किया 95 लाख की साइबर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

यह भी पढ़े : लखनऊ में मामूली बात पर पत्नी को पीट पीटकर उतारा मौत के घाट

यह भी पढ़े : हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़, 6 की मौत, 35 घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *