संजीव सिंह बलिया।नगरा: सेठ मिस्टर जयपुरिया स्कूल, मऊ की प्रिंसिपल अनुप्रिया चटर्जी के नेतृत्व में 16 छात्र-छात्राओं की टीम ने कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय, इन्दासो (नगरा, बलिया) स्थित ICT एवं खगोल विज्ञान प्रयोगशाला का अवलोकन किया। वहीं प्रिंसिपल अनुप्रिया चटर्जी ने कम्पोजिट विद्यालय इन्दासो के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह को पुष्पगुच्छ व बुके देकर सम्मानित की ! इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न मॉडलों एवं डिजिटल संसाधनों के माध्यम से खगोल विज्ञान की लाइव जानकारी प्राप्त की।
सरकारी और निजी स्कूलों के अनोखे संगम के रूप में सामने आया
यह अवसर शिक्षा क्षेत्र में सरकारी और निजी स्कूलों के अनोखे संगम के रूप में सामने आया, जहाँ निजी स्कूल के बच्चे सरकारी विद्यालय में जाकर आधुनिक प्रयोगों को नजदीक से देख और समझ सके। विद्यालय के प्रशासनिक प्रमुख पियूष शाहू तथा विज्ञान शिक्षिका अस्मिता मुखर्जी, तारीख अनवर एवं शुभम सिंह बच्चों के साथ मौजूद रहे। वहीं कम्पोजिट विद्यालय इन्दासो के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह, पूर्व ARP दयाशंकर व अजीत यादव,प्रेमचंद यादव,बच्चालाल, जयप्रकाश यादव, विष्णु यादव एवं विद्यालय परिवार ने सभी का स्वागत किया।

सुनीता विलियम्स के जीवन परिचय चार्ट के माध्यम से प्रेरणा प्राप्त की
छात्रों ने सौरमंडल, ज्वालामुखी, जलचक्र, सूर्यग्रहण-चंद्रग्रहण, दिन-रात व मौसम परिवर्तन से संबंधित चार्ट व मॉडल का अवलोकन किया। साथ ही Six Inch Dobsonian Telescope, VR वीडियो इंस्ट्रूमेंट (3D), माइक्रोस्कोप, मानव कंकाल, न्यूटन के गति के नियम, लेंस, प्रिज़्म, पी.एच. स्केल, रिफ्रेक्शन और रिफ्लेक्शन चार्ट जैसे प्रयोगों को देखा और अनुभव किया। बच्चों ने वैज्ञानिक राकेश शर्मा और सुनीता विलियम्स के जीवन परिचय चार्ट के माध्यम से प्रेरणा प्राप्त की।
खगोल विज्ञान की जानकारी से उत्साह से ग्रहण किया
विद्यार्थियों ने बताया कि लाइव प्रयोग देखने से जटिल विषय भी सरल लगने लगा। छात्रा साक्षी, यश, नमन, काव्या, आहना, अर्नब, मानव, उत्कर्ष, युराज, अर्नव, सिद्दी, शिवांश, वैश्णवी आदि ने खगोल विज्ञान की जानकारी को बड़े उत्साह से ग्रहण किया। प्रिंसिपल अनुप्रिया चटर्जी ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के अंदर वैज्ञानिक सोच विकसित करती हैं। वहीं विद्यालय प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह ने इसे ज्ञान साझा करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल बताया।
बच्चों को उपहार भेट स्वरूप कई प्रकार के चाकलेट वितरित की
इस संयुक्त प्रयास ने यह सिद्ध कर दिया कि सरकारी स्कूलों की ICT और विज्ञान प्रयोगशालाएं भी बच्चों को अत्याधुनिक व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में सक्षम हैं। अंत में विद्यालय के प्राध्यापक ने जयपुरिया स्कूल, मऊ के बच्चों को जलपान कराया वहीं प्रिंसिपल अनुप्रिया चटर्जी ने कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय, इन्दासो के बच्चों को उपहार भेट स्वरूप कई प्रकार के चाकलेट वितरित की।
यह भी पढ़े : मैं बहुत थक गई हूं… अब और सहन नहीं होता, सौम्या की चीखें अब सिर्फ वीडियो में गूंज रही
यह भी पढ़े : लखनऊ: पत्नी की निर्मम हत्या के बाद आरोपी पति ने भी दी जान
यह भी पढ़े : मौलाना साजिद के खिलाफ लखनऊ में FIR, सांसद डिंपल यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला
यह भी पढ़े : फर्जी अफसर बनकर किया 95 लाख की साइबर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
यह भी पढ़े : लखनऊ में मामूली बात पर पत्नी को पीट पीटकर उतारा मौत के घाट
यह भी पढ़े : हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़, 6 की मौत, 35 घायल
