photoमुठभेड़ में इनामी बदमाश ढेर।

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट, बिहार पुलिस और हापुड़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार देर रात एक बड़ी सफलता हाथ लगी। हापुड़ जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र में बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी डब्लू यादव को गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल डब्लू को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान डब्लू यादव के रूप में हुई

मृतक की पहचान डब्लू यादव पुत्र सूर्य नारायण यादव, निवासी थाना साहेबपुर कमाल, जिला बेगूसराय (बिहार) के रूप में हुई है। डब्लू यादव हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में वांछित था। उस पर 24 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और वह बिहार पुलिस द्वारा घोषित इनामी अपराधी था।

हम पार्टी नेता की हत्या में था मुख्य आरोपी

डब्लू यादव 24 मई 2025 को हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम पार्टी) के प्रखंड अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता विकास कुमार उर्फ राकेश कदम की हत्या का मुख्य आरोपी था। उसने अपने गैंग के साथ मिलकर पीड़ित का अपहरण कर बेगूसराय के दियारा क्षेत्र में ले जाकर हत्या कर दी थी और शव को बालू में गाड़ दिया था। इस मामले में थाना साहेबपुर कमाल में केस नंबर 149/25 दर्ज है।

पहले भी की थी गवाह की हत्या,गैंग ए-121 का था सरगना

डब्लू यादव की आपराधिक पृष्ठभूमि लंबी रही है। वर्ष 2017 में उसने एक हत्या के मामले में गवाही देने पर महेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह मामला केस नंबर 63/17 के तहत साहेबपुर कमाल थाना में दर्ज है।बिहार पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, डब्लू यादव गैंग A-121 का रजिस्टर्ड सरगना था और बेगूसराय जिले में उसकी आपराधिक गतिविधियां लंबे समय से चल रही थीं। उसके खिलाफ हत्या (2), हत्या का प्रयास (6), लूट (2), डकैती (1), रंगदारी (2) समेत कुल 24 केस दर्ज थे।

मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में असलहा बरामद

पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से काफी मात्रा में हथियार, कारतूस और अन्य आपराधिक सामग्री बरामद की है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अन्य सहयोगियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

यह भी पढ़े : मौलाना साजिद के खिलाफ लखनऊ में FIR, सांसद डिंपल यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला

यह भी पढ़े : युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड वीडियो में लगाया गंभीर आरोप

यह भी पढ़े : फर्जी अफसर बनकर किया 95 लाख की साइबर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

यह भी पढ़े : लखनऊ में मामूली बात पर पत्नी को पीट पीटकर उतारा मौत के घाट

यह भी पढ़े : हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़, 6 की मौत, 35 घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *