होमउप्र न्यूज़लखनऊ में चाट बिक्रेता की गोली माकर हत्या करने वाला गिरफ्तार

लखनऊ में चाट बिक्रेता की गोली माकर हत्या करने वाला गिरफ्तार

लखनऊ । राजधानी के ठाकुरगंज थानाक्षेत्र में चाट बिक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्यारोपी राकेश कालिया को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान पता चला कि फ्री में चाट खाना चाहता था जिसका चाट बिक्रेता ने विरोध किया तो गोली मार दी। यह दबंग किस्म का व्यक्ति है और अपनी दबंगई दिखाने के लिए इस तरह की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इसके कब्जे से तमंचा और कारतूस भी बरामद कर लिया है।

13 दिसंबर की चाट बिक्रेता की गोली माकर कर दी थी हत्या

बता दें कि 13 दिसंबर की रात्रि को थाना ठाकुरगंज के हबीबपुर में ठेलिया लगाने के विवाद में चाट बिक्रेता राजेश गौतम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना को अंजाम राजेश कालिया द्वारा दिया गया था। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घटना के सफल अनावरण व हत्यारोपी अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए डीसीपी पश्चिमी व एडीसीपी पश्चिमी के मार्गदर्शन राजकुमार सिंह सहायक पुलिस आयुक्त चौक के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच लखनऊ टीम, क्राईम टीम पुलिस उपायुक्त (प०) लखनऊ व थाना ठाकुरगंज पुलिस की टीम हत्यारे राकेश कालिया की गिरफ्तारी को गठित की गयी।

वारदात के बाद हत्यारोपी ने बंद कर दिया था मोबाइल

डीसीपी पश्चिमी ओमबीर सिंह ने बताया कि उपरोक्त तीनों टीमों द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिये दबिशें दी जा रही थी परन्तु अभियुक्त मोबाइल इत्यादि का प्रयोग करना बंद कर दिया था तथा रिश्तेदारों के घरों मे न सोकर डाला, ऑटो में सो जाता था व अस्थायी रूप से एक जगह पर कुछ घण्टों के अतिरिक्त नहीं रूकता था तथा कत्ल तमंचा व खोखा कारतूस को पुराना हाईकोर्ट कचहरी के पास नाले में फेंक दिया था ताकि पुलिस बरामद न कर सके।

तीन टीमों के अथक प्रसास से गिरफ्तार करने में मिली सफलता

तीनों टीमों के अथक प्रयास से राजेश गौतम के हत्यारोपी अभियुक्त राकेश लोधी उर्फ राकेश कालिया पुत्र टुन्ना लोधी निवासी-हबीबपुर न्यू हैदरगंज पुरानी बस्ती थाना ठाकुरगंज लखनऊ उम्र 52 वर्ष मुकदमा उपरोक्त में संबंधित को बीती रात घैला पुल से गिरफ्तार किया गया व उसकी निशानदेहीं पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल तमंचा 12 बोर, 01 जिंदा व 01 खोखा 12 बोर (LG) कारतूस पुराना हाईकोर्ट के सामने नाले से बरामद हुआ है। Más información आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments