smupnews

आत्मदाह पीड़िता से मिला सपा महिला सभा का प्रतिनिधिमंडल, जाना हाल

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में न्याय के लिए पहुंची महिला अंजलि जाटव ने आत्मदाह कर लिया। महिला का लगभग एक वर्ष का बच्चा है। इस संवेदनशील मामले की जानकारी पर मंगलवार को अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला से मिलने सपा महिला सभा का एक प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला की हालत नाजुक बताई गई है।

महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया

महिला अंजलि आज लगभग एक वर्ष के बच्चे के साथ उन्नाव से लखनऊ पहुंची। यहां पर उसने जनता दरबार में ​फरियादियों की सुनवाई के बाद बाहर निकली और फिर संदिग्ध परिस्थितयों में आत्मदाह कर लिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने आग बुझाते हुए महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

इस बीच सड़क पर रो रहे बच्चे का पुलिस कर्मियों ने अपनी हिफाजत में लेते हुए पूरे प्रकरण की जांच करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। इस प्रकरण को लेकर सपा ​महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने सिविल हॉस्पिटल, केजीएमयू ट्राम सेंटर के बर्न यूनिट पहुंचा। यहां पर महिला का हालचाल लिया। डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर बताई।

महिला अपराधों पर सरकार गंभीर नहीं : जूही सिंह

पीड़िता काे लेकर जूही सिंह ने बताया कि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना भाजपा सरकार का महिलाओं के प्रति उनकी संवेनहीनता को दृर्शाता है। महिला अपराधों पर सरकार गंभीर नहीं है। अगर महिला को पहले ही न्याय मिल गया होता तो उसे आज लखनऊ आकर आत्मदाह जैसा कदम उठाने की नौबत तक नहीं पहुंचना पड़ता।

प्रतिनिधिमंडल में रीबू श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा, नाहिद लारी खान प्रवक्ता, पूजा शुक्ला पूर्व प्रत्याशी लखनऊ उत्तर विधान सभा, शकील नदवी प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा, अनीता श्रीवास्तव, ममता शर्मा, लता जायसवाल, सलमा, शबनम, शबीना खान, मुन्नी पाल, विजय लक्ष्मी, रीना कौर शामिल रहीं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *