होम उप्र न्यूज़ यूपी में रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बड़ा जागरूकता अभियान शुरू,...

यूपी में रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बड़ा जागरूकता अभियान शुरू, जहरखुरानी और पथराव पर फोकस

0
20

डीजीपी राजीव कृष्ण ने किया अभियान का शुभारंभ, ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर पोस्टर-बैनर के जरिए यात्रियों को किया जाएगा जागरूक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने रेल यात्रियों की सुरक्षा और जहरखुरानी व पथराव जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत की। अभियान के तहत यूपी से गुजरने वाली ट्रेनों, जीआरपी थानों और प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर पोस्टर, बैनर व स्टिकर के जरिए यात्रियों को सतर्क किया जाएगा। यात्रियों से अनजान लोगों से खाद्य पदार्थ या पेय न लेने और रेल पटरियों पर संदिग्ध गतिविधि या पत्थरबाजी की सूचना तत्काल जीआरपी व रेल प्रशासन को देने की अपील की जाएगी।

पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण द्वारा पुलिस महानिदेशक (रेलवे) प्रकाश डी0 की उपस्थिति में रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा जहरखुरानी जैसी घटनाओं की प्रभावी रोकथाम हेतु वृहद जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा अभियान को प्रभावी एवं व्यापक रूप से संचालित किए जाने के निर्देश दिए गए, ताकि अधिक से अधिक रेल यात्रियों तक सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण संदेश पहुंचाया जा सके और जनसहयोग के माध्यम से रेल अपराधों एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश से होकर गुजरने वाली ट्रेनों, जीआरपी के समस्त थानों, प्रमुख रेलवे स्टेशनों तथा अन्य महत्वपूर्ण रेल परिसरों में बैनर, पोस्टर एवं स्टिकर के माध्यम से यात्रियों को जहरखुरानी से बचाव हेतु सावधानियों एवं सतर्कता के संबंध में जागरूक किया जाएगा। यात्रियों को संदिग्ध व्यक्तियों से सावधान रहने तथा किसी अनजान व्यक्ति द्वारा दिए गए खाद्य पदार्थ अथवा पेय पदार्थ का सेवन न करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

पथराव एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु भी यात्रियों एवं आमजन को जागरूक किया जाएगा। यात्रियों को रेल पटरियों पर किसी भी प्रकार की वस्तु रखे जाने, पत्थरबाजी अथवा अन्य संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल जीआरपी पुलिस एवं रेल प्रशासन को सूचना देने के लिए प्रेरित किया जाएगा। राजकीय रेलवे पुलिस द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेल परिसरों एवं ट्रेनों में निरंतर चेकिंग, गश्त एवं जन-जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

इस वृहद अभियान के माध्यम से सुरक्षित रेल यात्रा के प्रति यात्रियों में जागरूकता बढ़ाने तथा रेल अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (रेलवे), लखनऊ रोहित मिश्रा, स्टाफ ऑफिसर डीजी (रेलवे) अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर DGP राजीव कृष्ण ने फहराया तिरंगा, शहीद निरीक्षक सुनील कुमार को कीर्ति चक्र मिलने को बताया गौरव

यह भी पढ़े : लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह से लगातार दूसरी बार दूर रहे राहुल गांधी, विपक्षी नेता भी नदारद

यह भी पढ़े : तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का संकल्प: सीएम विजय

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर Gen Z को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, फ्री ऑनलाइन कोचिंग और AI ट्रेनिंग का ऐलान

यह भी पढ़े : योगी बोले- यूपी अब ‘उपद्रव प्रदेश’ नहीं, ‘उत्सव प्रदेश’, सुशासन मॉडल के रूप में बना रहा पहचान