अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने ली शपथ; उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए कई सदस्यों को गवर्नर मेडल से किया गया सम्मानित
प्रयागराज । प्रयागराज में लायंस क्लब इलाहाबाद सिटी का अधिष्ठापन समारोह 18 अगस्त को रामा कॉन्टिनेंटल होटल में आयोजित हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष कल्पना अग्रवाल के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में मंडलाध्यक्ष उदय चंदानी मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान क्लब के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ली और उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए कई सदस्यों को गवर्नर मेडल प्रदान किए गए। क्लब की ओर से एसएसएस बालिका इंटर कॉलेज के बच्चों के लिए तीन सी-सॉ झूले भी प्रदान किए गए।

लायंस क्लब इलाहाबाद सिटी का अधिष्ठापन समारोह नवनिर्वाचित अध्यक्ष कल्पना अग्रवाल के नेतृत्व में दिनांक 18 अगस्त 2026 को रामा कॉन्टिनेंटल होटल में आयोजित किया गया । कार्यक्रम में मंडलाध्यक्ष उदय चंदानी मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को अंतर्राष्ट्रीय अति सम्मानित, गौरवशाली “गवर्नर मेडल” प्रदान करके उनके सेवा कार्य की सराहना की। गवर्नर मेडल से मीडिया चेयरपर्सन लालू मित्तल , रीजन चेयरपर्सन अनूप सिंह, मेयर अजय अवस्थी, रीता बीर ,इंदर मध्यान को उपमंडलाध्यक्ष द्वितीय उमेश कक्कड़ द्वारा पहनाकर सुशोभित किया एवं प्रशस्ति पत्र कैबिनेट सेक्रेटरीआरएम बालाजी , कैबिनेट कोषाध्यक्ष सतीश टंडन कैबिनेट, पीआरओ बृजेन्द्र वाजपेयी द्वारा सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट के साथ प्रदान किया । वरिष्ठ सदस्य डा आनन्द श्रीवास्तव को इंटरनेशनल प्रेसिडेंट पिन से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व अंतरराष्ट्रीय निदेशक डॉ॰ जगदीश गुलाटी, पूर्व मंडलाध्यक्ष नितिन यथार्थ,सचिव मीना मंध्यान,कोषाध्यक्ष अर्चना गुप्ता,रीजन चेयरपर्सन लायन विशाल खरे,जोन चेयरपर्सन संजय चड्ढा,विनय अग्रवाल,प्रदीप गुप्ता,रीता वीर,अजय अवस्थी, लालू मित्तल,पंकज रस्तोगी,मुकेश अग्रवाल,डी के केसरवानी, हुकुम चन्द्र , रोहित जायसवाल,पवन गोयल, राजेंद्र गुप्ता,अचल अग्रवाल,राम किशोर अग्रवाल,विजय गुप्ता,राजीव सेठ, राकेश गुप्ता,आशीष गुप्ता,सरिता खुराना, मनीष गुप्ता,पूर्व मंडलाध्यक्षों, रीजन चेयरपर्सन्स एवं जोन चेयरपर्सन्स तथा प्रयागराज के विभिन्न सम्मानित लायंस क्लबों के अध्यक्ष, सचिव सहित लायन सदस्यों की उपस्थिति रही ।

कार्यक्रम में नव निर्वाचित अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का शपथ ग्रहण कार्यक्रम मंडलाध्यक्ष प्रथम उमेश कक्कड़ द्वारा कराया गया। लायंस क्लब इलाहाबाद सिटी अपने अंतर्राष्ट्रीय मानक को ध्यान में रखते हुए वी सर्व के मूल मंत्र के साथ शिक्षा,स्वास्थ्य,नेत्रदान, कैंसर,रक्तदान एवं दिव्यांग सेवा जैसे क्षेत्रों में निरंतर कार्यरत रहेगा।
क्लब के वृहद सेवा कार्य के अन्तर्गत एस एस एस बालिका इंटर कालेज प्रयागराज के नन्हे बच्चों के लिए आज अपने अधिष्ठापन समारोह में उर्जावान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जी के कर कमलों द्वारा तीन झूला (सी-सा) प्रदान किया गया।अधिष्ठापन समारोह समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं मीडिया बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। उक्त जानकारी लायन लालू मित्तल चीफ मीडिया प्रभारी लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट ने दी।
यह भी पढ़े : तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का संकल्प: सीएम विजय
यह भी पढ़े : योगी बोले- यूपी अब ‘उपद्रव प्रदेश’ नहीं, ‘उत्सव प्रदेश’, सुशासन मॉडल के रूप में बना रहा पहचान









