होम उप्र न्यूज़ बलिया में मजार के पास पेड़ से लटका मिला युवती का शव,...

बलिया में मजार के पास पेड़ से लटका मिला युवती का शव, मोबाइल और चप्पल बरामद; हर एंगल से जांच

0
96

संजीव सिंह, बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के मलप मोड़ स्थित सैय्यद बाबा के मजार के पास सोमवार सुबह एक बुर्का पहने युवती का शव पेड़ की डाल से रस्सी के सहारे लटकता मिला। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम भी तैनात कर दी गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। प्राथमिक दृष्टि में शव जमीन से घुटनों के बल टिका हुआ पाया गया, जिससे आत्महत्या न होकर अनहोनी की आशंका भी जताई जा रही है। मृतका की पहचान नगरा कस्बा के भीटकुना मोड़ निवासी रेहाना (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मृतका अविवाहित थी।

मातहतों के अनुसार, घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक जोड़ी चप्पल और शव के नजदीक एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पुलिस इन पाये गए साक्ष्यों की जांच कर रही है और मोबाइल फोन के कॉल-लॉग, संदेश एवं अन्य सूचनाओं की पड़ताल कर रही है ताकि घटना के कारणों का पता चल सके।थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि मृतका की पहचान हो चुकी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही घटना की सही वजह और आवश्यक कार्रवाई स्पष्ट होगी। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना के संदर्भ में गहन जांच जारी है।

यह भी पढ़े : लखनऊ में सुनार को गोली मारकर हुई 1.5 करोड़ की लूट का खुलासा, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

यह भी पढ़े : राहुल गांधी ने राजस्थान के बस-ट्रक बॉडी बिल्डर्स से की मुलाकात, बोले- एमएसएमई विरोधी नीतियों से संकट में छोटे उद्योग

यह भी पढ़े : लखनऊ में पहली बार ‘बॉस स्कैम’ का खुलासा, 18 लाख की साइबर ठगी में 10.85 लाख रुपये पीड़ित को लौटाए

यह भी पढ़े : योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: शाहजहांपुर का जलालाबाद अब ‘परशुरामपुरी’ के नाम से जाना जाएगा