लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Navin ने लखनऊ प्रवास के दूसरे दिन रविवार को संगठन और सहयोगी दलों के साथ लगातार कई महत्वपूर्ण बैठकें कीं। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में उन्होंने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों से परिचयात्मक मुलाकात की और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। इसके बाद एनडीए के सहयोगी दलों के नेताओं के साथ बैठक कर आगामी चुनावी रणनीति पर मंथन किया।
बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष Pankaj Chaudhary, उपमुख्यमंत्री Keshav Prasad Maurya, जल शक्ति मंत्री Swatantra Dev Singh, कृषि मंत्री Surya Pratap Shahi, मंत्री Bhupendra Chaudhary, राज्यसभा सांसद Laxmikant Vajpayee तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष Ramapati Ram Tripathi मौजूद रहे।
इसके बाद भाजपा अध्यक्ष ने एनडीए के सहयोगी दलों के नेताओं के साथ अलग बैठक की। इसमें Sanjay Nishad, Om Prakash Rajbhar, Ashish Patel और राष्ट्रीय लोकदल के प्रतिनिधि त्रिलोक त्यागी शामिल हुए। बैठक में सहयोगी दलों ने अपने सुझाव और राजनीतिक फीडबैक साझा किए।
बैठक के दौरान नितिन नवीन ने स्पष्ट संदेश दिया कि आगामी चुनावों में केवल जीत की क्षमता रखने वाले उम्मीदवारों को ही चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। माना जा रहा है कि यह संदेश टिकट वितरण और चुनावी रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
दिनभर की बैठकों के क्रम में भाजपा अध्यक्ष जियामऊ स्थित विश्व संवाद केंद्र भी पहुंचे, जहां उन्होंने Rashtriya Swayamsevak Sangh के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात की। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) B. L. Santhosh की मौजूदगी में संगठनात्मक समन्वय और विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
इस बैठक में आरएसएस और विभिन्न सहयोगी संगठनों के कई वरिष्ठ पदाधिकारी तथा भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी भी मौजूद रहे। माना जा रहा है कि आगामी चुनावों और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में इन बैठकों को अहम माना जा रहा है।
यह भी पढ़े : काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर पीएसी जवान की कार्बाइन से चली गोली, तीन लोग घायल
यह भी पढ़े : UP Crime: छोटे भाई ने सोते समय बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की हत्या
यह भी पढ़े : लखनऊ में मौत की आग: कोचिंग और एनीमेशन सेंटर में फंसे 15 मासूम जिंदा जले
यह भी पढ़े : लखनऊ अग्निकांड : सीएम योगी के निर्देश पर दो सदस्यीय विशेष जांच दल गठित
यह भी पढ़े : लखनऊ कोचिंग आग हादसे में पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार, चार अफसर सस्पेंड
