उप्र न्यूज़देश प्रदेश

हापुड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में मारा गया , सिपाही घायल

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में नगर और देहात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गुरुवार देर रात 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। इस दौरान बदमाश की फायरिंग में एक मुख्य आरक्षी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि बुलंदशहर रोड पर गुरुवार देर रात चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया और वायरलेस संदेश प्रसारित कर अन्य पुलिस इकाइयों को अलर्ट किया।

सूचना मिलते ही हापुड़ देहात पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ग्राम गोदी की ओर से बदमाश की घेराबंदी कर ली। खुद को चारों ओर से घिरा देख आरोपी ने एक ट्यूबवेल की आड़ लेकर पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नगर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मुठभेड़ के दौरान बदमाश की गोली लगने से मुख्य आरक्षी मनोज कुमार घायल हो गए। उन्हें भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस के अनुसार मारे गए बदमाश की पहचान रामपुर जिले के सूरजपुर निवासी श्याम के रूप में हुई है। वह एक जून को थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गिरधारी नगर में एक व्यापारी के परिवार और चौकीदार को बंधक बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहा था। इस मामले में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

एसपी ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ मुरादाबाद जिले में डकैती और गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज थे।

मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक अवैध पिस्टल, जिंदा और खोखा कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़े : पीओके में बवाल: जेएएसी कार्यकर्ता की मौत के बाद भड़की हिंसा, 11 की मौत, 70 से ज्यादा घायल

यह भी पढ़े : दिल्ली में मौत का तांडव, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 21 जिंदगियां राख

यह भी पढ़े : “आंखों के सामने ढह गया पुल, साथियों की चीखें आज भी कानों में गूंज रही हैं”, हमीरपुर हादसे के बचे मजदूरों ने सुनाई खौफनाक रात की कहानी

यह भी पढ़े : यूपी में स्मार्ट मीटर पर बड़ा फैसला, उपभोक्ता खुद तय करेंगे प्रीपेड या पोस्टपेड मीटर

यह भी पढ़े : आर प्रज्ञानंद ने रचा इतिहास, नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बने

यह भी पढ़े : पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने बनाई ‘इश्क करो पार्टी’, सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button