बागपत। बागपत की छपरौली पुलिस ने पीट-पीट कर हत्या के मामले में वांछित तीसरे आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया एक बाँस का डंडा भी बरामद किया गया है।मामला छपरौली थाना क्षेत्र के ग्राम नांगल का है। पुलिस के अनुसार, 8 मई 2026 को ब्रह्मपाल पुत्र इन्द्र सिंह निवासी नांगल ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अमित, मोहित, आनंद और काला उर्फ कपिल ने उसके भतीजे दीपक (27) पुत्र शीशपाल की लोहे की रॉड और डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 मई को नामजद किया

तहरीर के आधार पर थाना छपरौली में मुकदमा संख्या 105/26 धारा 103(1)/61(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 मई को नामजद आरोपित अमित पुत्र आनंद और आनंद पुत्र सुवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। थाना छपरौली प्रभारी आशीष कुमार का कहना है कि पुलिस मामले में वांछित एक अन्य आरोपित कपिल उर्फ काला को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

फतेहपुर में जमीन विवाद में युवक की हत्या

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बीती रात जमीन विवाद में मारपीट के दौरान युवक की हत्या कर दी गई। परिजनों ने ग्राम प्रधान सहित उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का रात में निरीक्षण किया और पुलिस ने आराेपिताें की गिरफ्तारी के लिये दबिश का काम शुरु किया।

शव पर गंभीर चोटों के निशान मिले

खागा थाना क्षेत्र के धरमंगतपुर नरवा गांव निवासी फूल सिंह लोधी (40) की जमीनी विवाद में बीती रात हत्या कर दी गई। शव पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। मृतक के परिजनों ने ग्राम प्रधान मदन लोधी और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू की है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक पक्ष और ग्राम प्रधान मदन लोधी के बीच जमीन की बिक्री और दाखिल-खारिज को लेकर पुराना विवाद था। 7 मई को मृतक के भाई से भी मदन लोधी और उसके साथियों ने मारपीट की थी। इस मामले में 8 मई को 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, तभी से पुलिस आरोपिताें की तलाश में दबिश दे रही थी लेकिन वे घर से फरार थे।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 05 टीमें गठित

घटना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस की 5 टीमें गठित कर मुख्य आरोपित ग्राम प्रधान मदन लोधी और उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का रात में निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में ग्राम प्रधान सहित उसके साथियों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपिताें की जल्द गिरफ्तारी कर ली जायेगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *