आगरा । आगरा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने शादी जैसे पवित्र रिश्ते पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। एक युवक की जिंदगी उस वक्त हिल गई, जब शादी के बाद उसे पता चला कि उसके साथ ऐसा धोखा हुआ है, जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की थी।

दुल्हन नहीं उतर पाई कार से… और खुल गया राज”

शमसाबाद क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक धूमधाम से 18 अप्रैल 2024 को शादी करके अपनी दुल्हन को घर लाया। घर में खुशियों का माहौल था… लेकिन ये खुशियां ज्यादा देर टिक नहीं पाईं।जब दुल्हन कार से उतरने लगी, तो वह उतर ही नहीं पाई। परिवार वालों को कुछ अजीब लगा। पूछताछ हुई… और फिर जो सच सामने आया, उसने दूल्हे के पैरों तले जमीन खिसका दी।दुल्हन ने बताया कि उसका बायां पैर ठीक नहीं है—वह दिव्यांग है। इतना ही नहीं, जांच-पड़ताल में यह भी सामने आया कि लड़की नाबालिग है।

“शादी के नाम पर छल” — दूल्हे का आरोप

पीड़ित युवक का आरोप है कि उसके ससुर कमल सिंह ने यह सारी बातें जानबूझकर छिपाईं और धोखे से शादी करवा दी। न उम्र की सच्चाई बताई… न स्वास्थ्य की हकीकत…युवक ने जब इस बारे में ससुराल पक्ष से बात की, तो किसी ने उसकी एक नहीं सुनी। उल्टा उसे नजरअंदाज कर दिया गया।

पुलिस नहीं सुनी तो कोर्ट पहुंचा मामला

जब स्थानीय स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो युवक ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर अब पत्नी और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना न्यू आगरा पुलिस के अनुसार, एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने की कोशिश की जा रही है।

सवालों के घेरे में रिश्तों की सच्चाई

यह मामला सिर्फ एक युवक के साथ धोखा नहीं है… बल्कि समाज में हो रही उन साजिशों का आईना है, जहां शादी जैसे पवित्र बंधन को भी झूठ और लालच के खेल में बदल दिया जाता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *