उप्र न्यूज़

आइसक्रीम फैक्ट्री से काम करके लौट रहे युवक को मारी गोली, गंभीर

लखनऊ। राजधानी के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। 28 फरवरी 2026 को शाम करीब 5 बजे थाना रहीमाबाद पर मानसी पत्नी संदीप प्रजापति, निवासी ग्राम भद्राही थाना माल ने लिखित तहरीर दी।तहरीर के अनुसार, उनके पति संदीप प्रजापति 27 फरवरी की रात करीब 11:40 बजे संडीला स्थित आइसक्रीम फैक्ट्री से काम खत्म कर घर लौट रहे थे।

अमित साहू नामक व्यक्ति को भी धमकी दी

इसी दौरान रहीमाबाद-माल रोड पर ग्राम गहदों टावर के पास आरोपी अनुभव सिंह ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि न रुकने पर आरोपी ने पीछे से फायर कर दिया, जिससे संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए।बताया जा रहा है कि हमलावर अनुभव सिंह ने घटनास्थल से जाते समय अमित साहू नामक व्यक्ति को भी धमकी दी। आरोपी ने कथित तौर पर कहा- तुम्हारी जगह दूसरे को गोली मार दी, अगली बार तुम्हें नहीं छोड़ेंगे। इस धमकी की मोबाइल रिकॉर्डिंग भी पुलिस के पास होने की बात कही जा रही है, जो जांच में महत्वपूर्ण सबूत हो सकती है।

घायल युवक का ट्रामा सेंटर में चल रहा उपचार

घटना के आधार पर थाना रहीमाबाद में मु0अ0सं0 034/2026 धारा 109(1)/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायल संदीप का इलाज ट्रामा सेंटर लखनऊ में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार गोली कमर के ऊपर लगी है, लेकिन उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़े : होली पर यूपी में लगातार चार दिन की छुट्टी, सीएम योगी के सख्त निर्देश—वेतन समय से देने के आदेश

यह भी पढ़े : मुजफ्फरनगर हत्याकांड: बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की पिता की हत्या, खीर में मिलाई नींद की गोलियां

यह भी पढ़े : लखनऊ में सनसनी: बेटे ने की पिता की हत्या, फिल्म से सीखा शव के टुकड़े करने का तरीका

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button