लखनऊ । उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां वाणिज्य कर विभाग के सेवानिवृत्त एडिशनल कमिश्नर केशव लाल की अकूत संपत्ति ने जांच एजेंसियों को भी चौंका दिया है।विजिलेंस जांच में खुलासा हुआ है कि केशव लाल के पास 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है, जो उनकी आय से कई गुना ज्यादा बताई जा रही है। इसके बाद कानपुर विजिलेंस सेक्टर में उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच तेज कर दी गई है।

छापे में मिला था करोड़ों का खजाना

साल 2017 में जब केशव लाल कानपुर में तैनात थे, तब आयकर विभाग ने उनके ठिकानों पर छापा मारा था। इस दौरान करीब 10 करोड़ रुपये नकद और 3 करोड़ रुपये की ज्वैलरी बरामद हुई थी।सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि घर के गद्दों, पूजा कक्ष, अलमारियों ही नहीं बल्कि बाथरूम के फ्लश तक में नोटों की गड्डियां छिपाकर रखी गई थीं।

कई शहरों में फैली करोड़ों की संपत्ति

जांच में सामने आया है कि उनके पास लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, गाजियाबाद और नोएडा समेत कई शहरों में करोड़ों की संपत्तियां हैं। 2017 में ही उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी गई थी और मामला विजिलेंस को सौंपा गया था। अब शासन से अनुमति मिलने के बाद उनके खिलाफ आधिकारिक रूप से केस दर्ज कर लिया गया है।फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है और विजिलेंस विभाग द्वारा संपत्तियों के स्रोत की गहन जांच की जा रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *