लखनऊ। राजधानी के उत्तरी जोन के थाना माल क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोगों को झांसे में लेकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। स्वाट/सर्विलांस टीम (डीसीपी उत्तरी) और थाना माल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 3 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
स्कूटी में रखे बैग से करीब 5 लाख रुपये उड़ा लिए
पुलिस के मुताबिक, 5 अप्रैल 2026 को ग्राम कुशमौरा निवासी सुभाष चन्द्र मौर्या ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात लोगों ने उनकी स्कूटी में रखे बैग से करीब 5 लाख रुपये उड़ा लिए। इस मामले में थाना माल पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 10 अप्रैल की सुबह करीब 2:50 बजे काकराबाद अंडरपास के पास घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त
मो0 अफसर (37 वर्ष) – सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय बौरा, बदायूं
मो0 अजमल (28 वर्ष) – पीओपी मिस्त्री
दानिशा फातिमा (36 वर्ष) – सरकारी शिक्षिका, कालीचरन इंटर कॉलेज, ठाकुरगंज
ठगी का तरीका
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोगों को विश्वास में लेकर नकली सोना (पीली धातु) दिखाते थे और असली बताकर मोटी रकम ठग लेते थे। गिरोह में पति-पत्नी और भाई मिलकर योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम देते थे।
बरामदगी
01 अर्टिगा कार (UP32QP8047)
08 मोबाइल फोन व 16 सिम कार्ड
₹29,500 नगद
₹1.90 लाख की बैंक जमा पर्ची की कॉपी
10 नकली सोने के बिस्किट (100-100 ग्राम)
02 नकली गोल्ड चेन
02 कड़े (पीली धातु)
कार्रवाई
मामले में थाना माल पर धारा 309(4)/318(4)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।मुख्य आरोपी मो0 अफसर और उसकी पत्नी दानिशा दोनों सरकारी शिक्षक हैं, जो इस संगठित ठगी गिरोह का हिस्सा निकले। अफसर और अजमल के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
