उप्र न्यूज़देश प्रदेश

साइना नेहवाल ने बड़े हनुमान जी का किया दर्शन

लखनऊ । ओलंपिक पदक विजेता भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल बुधवार को संगम नगरी पहुंचीं। उन्होंने त्रिवेणी संगम तट पर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा अर्चना की। संगम में सेल्फी लेकर यादें संजोयी। इसके बाद पिता हरवीर सिंह के साथ बड़े हनमुान जी का दर्शन किया।

इसके बाद मंदिर के महंत बलवीर गिरि से मुलाकात की। उन्होंने अंगवस्त्रम, रूदाक्ष की माला व प्रसाद भेंट कर मनोकामनापूर्ति का आशीर्वाद दिया। साइना का दौर व्यक्तिगत है। वह जुलाई 2021 में भी इसी तरह प्रयागराज आयी थीं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button