होमउप्र न्यूज़सऊदी में निकाह, यूपी में दूसरी शादी! मंडप में खुला राज—दूल्हा समेत...

सऊदी में निकाह, यूपी में दूसरी शादी! मंडप में खुला राज—दूल्हा समेत बरात बंधक

मुरादाबाद । मुरादाबाद में एक शादी उस वक्त हाईवोल्टेज ड्रामा में बदल गई, जब दूल्हे का चौंकाने वाला सच मंडप में ही सामने आ गया। पाकबड़ा थाना क्षेत्र में दूल्हा दूसरी शादी करने पहुंचा था, लेकिन लड़की पक्ष को जैसे ही पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है, मौके पर बवाल मच गया।

युवक सऊदी अरब में नौकरी करता था

बताया जा रहा है कि कुंदरकी थाना क्षेत्र के सौंदा गांव का रहने वाला युवक सऊदी अरब में नौकरी करता था। वहीं उसने पंजाब की एक युवती से निकाह कर लिया था। इसके बाद वह भारत लौटा और परिवार वालों ने उसकी दूसरी शादी मैनाठेर थाना क्षेत्र की युवती से तय कर दी।

पहली पत्नी ने खोला राज, मचा हड़कंप

दूसरी शादी की भनक लगते ही पहली पत्नी के परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी। इसी बीच लड़की पक्ष को भी सच्चाई पता चल गई। बस फिर क्या था—खुशियों का माहौल देखते ही देखते गुस्से में बदल गया।

बरात बनी बंधक, दूल्हा पकड़ाया

गुस्साए लड़की पक्ष ने दूल्हे समेत पूरी बरात को बंधक बना लिया। मौके पर चीख-पुकार और हंगामा शुरू हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया।पुलिस ने दूल्हे और उसके कुछ परिजनों को हिरासत में ले लिया है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments