smupnews

मेरठ-हरियाणा एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई: 5 किलो चरस के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ और हरियाणा एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 5 किलोग्राम चरस बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब 12 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अब्दूल लमनान अंसारी निवासी पश्चिमी चंपारण, बिहार के रूप में हुई है। उसे यमुनानगर में रेलवे ओवरब्रिज के पास से दबोचा गया।

भारी मात्रा में चरस और अन्य सामान बरामद

पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से—

5 किलोग्राम अवैध चरस

एक आधार कार्ड

एक रेलवे टिकट

एक मोबाइल फोन

4,950 रुपये नकद

बरामद किए गए हैं।

बिहार से लाकर कई राज्यों में सप्लाई

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चरस बिहार से लाकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में सप्लाई करता था। इस अवैध कारोबार से वह मोटा मुनाफा कमाता था। इस बार भी वह सप्लाई करने जा रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे पहले ही पकड़ लिया।

अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच शुरू

उत्तर प्रदेश पुलिस के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगालकर अन्य तस्करों की तलाश की जा रही है।मामले में हरियाणा के थाना यमुनानगर शहर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *